Breaking News in Hindi

AIIMS में पहली बार हुआ डबल किडनी ट्रांसप्लांट, 51 साल की महिला को दी नई जिंदगी

दिल्ली स्थित अखिल भारतीय आयुर्विज्ञान संस्थान (एम्स) में डायलिसिस पर निर्भर एक मरीज में पहली बार दोहरा गुर्दा प्रतिरोपण किया गया। अस्पताल ने यह जानकारी दी। यह प्रक्रिया एम्स के सर्जिकल विभाग और नेफ्रोलॉजी विभाग ने ‘अंग पुनर्प्राप्ति बैंकिंग संगठन’ (ओआरबीओ) के सहयोग से की गई।

अस्पताल में सर्जरी विभाग के अतिरिक्त प्रोफेसर डॉ. असुरी कृष्णा ने बताया कि 78 वर्षीय महिला ने गुर्दे दान दिए। उन्होंने बताया कि इस महिला को 19 दिसंबर को गिरने के बाद सिर में गंभीर चोट लगने के कारण एम्स के ट्रॉमा सेंटर में भर्ती कराया गया था और बाद में उसे ‘ब्रेन डेड’ (दिमागी रूप से मृत) घोषित कर दिया गया।

उन्होंने कहा कि महिला के परिवार ने अंग दान के लिए सहमति दी थी। कृष्णा ने कहा, ‘‘चुनौती यह थी कि महिला की अधिक उम्र के कारण उसका एक गुर्दा डायलिसिस पर निर्भर मरीज के लिए पर्याप्त नहीं होता, इसलिए एक ही मरीज में दोनों गुर्दे प्रतिरोपित करने का निर्णय लिया गया। जिस मरीज में गुर्दे प्रतिरोपित किए गए हैं, वह 51 वर्षीय महिला है।’’

सर्जरी इकाई की अंग प्रतिरोपण टीम ने पिछले साल 22 दिसंबर को यह ऑपरेशन किया था। चिकित्सक ने कहा कि यह उपलब्धि मीडिया के साथ अब साझा की जा रही है क्योंकि ‘‘हम यह सुनिश्चित करना चाहते थे कि मरीज ऑपरेशन के बाद स्वस्थ हो।’’ चिकित्सक ने बताया कि दोनों गुर्दे मरीज के दाहिनी ओर एक के ऊपर एक प्रतिरोपित किए गए।

Comments are closed, but trackbacks and pingbacks are open.

ब्रेकिंग
चोरी के डर से छत पर चढ़ा दी Scorpio! गोपालगंज में क्रेन से दो मंजिल ऊपर पहुंचाई SUV सड़क बनेगी तो धंसेगी, धंसेगी तो बनेगी: केशव मौर्य इंडोनेशिया में माउंट अनाक क्राकाटाऊ में जोरदार विस्फोट, 50,000 फीट तक पहुंचा राख का गुबार भारत के राष्ट्रपति ने शिक्षकों को राष्ट्रीय पुरस्कार प्रदान किए। Happy Teachers Day 2026: शिक्षक दिवस क्यों मनाया जाता है? जानें इतिहास और महत्व शुभ जन्माष्टमी: भगवान श्रीकृष्ण के जन्मोत्सव पर देशभर में भक्ति और उल्लास Lucknow: महापौर सुषमा खर्कवाल ने सैन्य अधिकारियों संग मनाया रक्षाबंधन Shubhash Chandra Case: 6.5 करोड़ में रफा-दफा हो गया सुभाष चंद्रा का 22 हजार करोड़ का कर्ज, बैंक झेले... भलस्वा डेयरी में बाइक जब्ती के बाद पुलिसकर्मियों पर हमला, मिर्च पाउडर डालकर पीटने का आरोप चीनी के दाम बढ़ने की मुख्य वजह क्या है ?