Breaking News in Hindi

Anuppur News : वाटरशेड तालाब में गिरने से दो बालिकाओं की डूबने से मौत

 

 अनूपपुर थाना राजेंद्र ग्राम अंतर्गत ग्राम बसनिहा के बरटोला में दो सहेलियों की एक किसान के खेत में बने निजी वाटरशेड तालाब में डूब जाने से मौत हो गई। यह घटना शनिवार शाम की है। बालिकाओं में निशा पिता गंगू मरावी 12 वर्ष और स्वाति पिता प्रमोद मरावी 11 वर्ष है। घटना के वक्त मृत दोनों बालिकाओं की एक और सहेली मौजूद थी जिसे दोनों को बचाने का भी प्रयास किया। रविवार की सुबह दोनों के शवों का पोस्टमार्टम पुष्पराजगढ़ सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में किया गया।

यादवेंद्र सिंह थाना राजेंद्र ग्राम ने बताया कि ग्राम बरटोला से लगभग आधा किलोमीटर दूर की यह घटना है। शनिवार को स्कूल से पढ़ाई करने के बाद यह तीनों बालिकाएं घर से खेलने के लिए निकली थीं। पहले स्वाति घर के नजदीक रहने वाले निशा के घर पहुंची और दोनों कुछ देर सड़क पर फिर स्कूल के पास खेलती रही वहीं कक्षा में साथ पढ़ाई करने वाली सावित्री धुर्वे पिता विदेश सिंह 10 वर्ष भी आ गई। खेलते खेलते नजदीक बिही खाने पहुंची। इसी दौरान तीनों खेत में बने तालाब में भरे पानी को देखने आ गईं। यहां आकर तीनों लुका छुपी खेलने लगी थीं।

आस-पास कोई घर नहीं था केवल खेत हैं

एएसआइ यादवेंद्र सिंह ने बताया कि आनंद सिंह ग्रामीण के खेत में निजी वाटरशेड सरकारी अनुदान पर बना हुआ है यहां आस-पास कोई घर नहीं था केवल खेत हैं। घटना के समय आसपास कोई भी व्यक्ति मौजूद नहीं था। तालाब की मेढ़ में चिकनाहट थी पानी निकासी के एक नाला भी बना हुआ है। तालाब में गहराई करीब तीन मीटर की है। खेल खेल में पहले निशा का पैर फिसला और वह तालाब में करीब डेढ़ मीटर भरे पानी में चली गई। जब निशा डूबने लगी तो सहेली स्वाती उसे बचाने के लिए तालाब में कूद गई लेकिन वह भी तैरना नहीं जानती थी।

Comments are closed, but trackbacks and pingbacks are open.

ब्रेकिंग
BRICS Summit 2026: भारत के लिए कितना अहम है यह शिखर सम्मेलन? जानिए समूह से जुड़ी जरूरी बातें आंगनवाड़ी कार्यकर्ताओं का मानदेय ₹8,000 से बढ़कर ₹12,000 प्रतिमाह: UP सरकार का बड़ा ऐलान राजस्थान निकाय चुनाव 2026: 9 और 11 सितंबर को मतदान, 14 सितंबर को आएंगे नतीजे चोरी के डर से छत पर चढ़ा दी Scorpio! गोपालगंज में क्रेन से दो मंजिल ऊपर पहुंचाई SUV सड़क बनेगी तो धंसेगी, धंसेगी तो बनेगी: केशव मौर्य इंडोनेशिया में माउंट अनाक क्राकाटाऊ में जोरदार विस्फोट, 50,000 फीट तक पहुंचा राख का गुबार भारत के राष्ट्रपति ने शिक्षकों को राष्ट्रीय पुरस्कार प्रदान किए। Happy Teachers Day 2026: शिक्षक दिवस क्यों मनाया जाता है? जानें इतिहास और महत्व शुभ जन्माष्टमी: भगवान श्रीकृष्ण के जन्मोत्सव पर देशभर में भक्ति और उल्लास Lucknow: महापौर सुषमा खर्कवाल ने सैन्य अधिकारियों संग मनाया रक्षाबंधन