Breaking News in Hindi
ब्रेकिंग
अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस पर डब्ल्यूओएस ने किया शक्ति उत्सव आयोज। विधान परिषद के बजट सत्र 2025-26 के अंतर्गत बजट लाईव। भारतीय नौसेना का जहाज कुठार श्रीलंका के कोलंबो पहुंचा। कृषि भारतीय अर्थव्यवस्था की रीढ़ है और किसान प्राण, केंद्रीय कृषि मंत्री। इलेक्ट्रॉनिक्स इंडस्ट्री से संरक्षणवाद को छोड़कर उपभोक्ता हितों को प्राथमिकता देने का आग्रह किया,पीय... PM Modi ने बागेश्वर धाम की पर्ची निकाल दीं, धीरेंद्र शास्त्री बोले। विधान सभा बजट सत्र 2025-26 का चौथा दिन। मात्र 250 रुपए जमा करने पर आपको मिलेगा 78 लाख रुपए तक! CM योगी ने विधानसभा में शिवपाल यादव पर कसा तंज। देश की पहली दुनिया की 5वीं नाइट सफारी विकसित हो रही, प्रदेश वासियों को नाइट सफारी की मिलेगी सौगात,जा...

Bigg Boss 17: अंकिता से शादी के लिए राजी नहीं था विक्की का परिवार, बिग बाॅस के घर में हुआ खुलासा

इंदौर। बिग बॉस 17 धीरे-धीरे अपने फिनाले की ओर पहुंच रहा है। जनवरी के आखिर में बिग बॉस 17 को अपना विनर मिल जाएगा। वहीं, हर बार की तरह इस बार भी घरवालों को अपने परिवार से मिलने का मौका मिला है। विक्की और अंकिता के साथ ही विक्की जैन की मां रंजना जैन ने खूब सुर्खियां बटोरी है। शो में एंट्री लेकर उन्होंने घरवालों के साथ खूब मस्ती की। इतना ही नहीं, उन्होंने कई घरवालों की टांग खिंचाई भी की। अब बिग बाॅस के घर से बाहर आने के बाद विक्की जैन की मां ने अपने बेटे और बहू के रिश्ते को लेकर बात की।

विक्की-अंकिता के शादी के खिलाफ था परिवार

विक्की जैन की मां रंजना जैन ने बातचीत में कहा कि उनका परिवार दोनों की शादी के खिलाफ था। दरअसल, उनसे अंकिता के उस बयान के बारे में बात की गई, जिसमें वो विक्की से जल्दी शादी के करने के फैसले पर पछता रही हैं। इस पर उन्होंने जवाब देते हुए कहा, “देखो अंकिता से शादी विक्की ने ही की है। हम लोग तो कोई सपोर्ट में नहीं थे। विक्की ने की है, अब निभाएगा भी वही, हम लोगों को कुछ लेना देना नहीं है। इतना सब देख रहे हैं, लेकिन हम लोग उसको एक बार भी कुछ नहीं कह रहे हैं। वो आएगा वो अपना रिश्ता सुधारेगा। बिगाड़े उसी ने है तो सुधरेगा वही। हमें विश्वास है कि विक्की सब कुछ कर लेगा। वो ऐसा लड़का है।”

Vicky ki maa ne maari Bigg Boss ke ghar mein entry, aur kahi uski liye ek special shaayari. 🥰

Dekhiye #BiggBoss17, Mon-Fri 10PM & Sat-Sun 9:30PM sirf #Colors aur @jiocinema par. #BB17 #BiggBoss

@beingsalmankhan @jainvick pic.twitter.com/ByyKJTkih4

— ColorsTV (@ColorsTV) January 9, 2024

अंकिता ने मारी थी विक्की को चप्पल

इसके बाद विक्की जैन की मां ने अंकिता लोखंडे के अपने पति पर चप्पल फेंकने वाली हरकत पर भी रिएक्ट किया। उन्होंने कहा, “ऐसी मस्ती अच्छी नहीं लगती, मारने की। पति को चप्पल मार दो, तकिया मार दो, फेक दो उसे, ये क्या बात है। हमने तो अंकिता से कहा कि बेटा अच्छा नहीं लग रहा है। बहुत ज्यादा अपशब्दों का इस्तेमाल कर रही हो। अब जितने दिन बचे हैं लड़ना-झगड़ना नहीं है। पहले रिश्ता देखो फिर गेम देखो।”

Comments are closed, but trackbacks and pingbacks are open.