Breaking News in Hindi
ब्रेकिंग
भारत के राष्ट्रपति ने शिक्षकों को राष्ट्रीय पुरस्कार प्रदान किए। Happy Teachers Day 2026: शिक्षक दिवस क्यों मनाया जाता है? जानें इतिहास और महत्व शुभ जन्माष्टमी: भगवान श्रीकृष्ण के जन्मोत्सव पर देशभर में भक्ति और उल्लास Lucknow: महापौर सुषमा खर्कवाल ने सैन्य अधिकारियों संग मनाया रक्षाबंधन Shubhash Chandra Case: 6.5 करोड़ में रफा-दफा हो गया सुभाष चंद्रा का 22 हजार करोड़ का कर्ज, बैंक झेले... भलस्वा डेयरी में बाइक जब्ती के बाद पुलिसकर्मियों पर हमला, मिर्च पाउडर डालकर पीटने का आरोप चीनी के दाम बढ़ने की मुख्य वजह क्या है ? लोअर बर्थ के नीचे सामान पर किसका हक? योगी आदित्यनाथ सरकार ने 52 प्रमुख नेताओं को दी बुलेटप्रूफ जैकेट, कीमत 10 लाख रुपए.... सीएम योगी के साथ जापानी Gen-Z's....

60 वर्षीय वृद्धा बोली- एसपी साहब, 10 दिन पहले पुलिस ले गई बेटा को, अब तक नहीं लौटा

जबलपुर। 60 वर्षीय वृद्धा परेशान हालत में पुलिस अधीक्षक कार्यालय पहुंची। पुलिस जनसनुवाई में एसपी आदित्य प्रताप सिंह को महिला ने वह कागज दिया, जिसमें उसकी व्यथा लिखी थी। एसपी ने वृद्धा से पूछा, तो वृद्धा ने बताया कि अपना नाम चंदा बाई पटेल है।

सड़क किनारे सब्जी की दुकान लगाती थी, जिससे घर चलता था

चंदा बाई बोलीं- अपने बेटे राकेश पटेल के साथ सड़क किनारे सब्जी की दुकान लगाती थी, जिससे घर चलता था, लेकिन 31 दिसम्बर की सुबह एकाएक मदन महल थाने के दो पुलिस जवान उसकी दुकान पर पहुंचे। उसके पुत्र राकेश को पास बुलाया और उसे अपने साथ ले जाने लगे।

उसे कहां ले जाया जा रहा है, तो जवानों ने कुछ नहीं बताया

चंदा बाई ने कारण भी पूछा कि आखिर उसे कहां ले जाया जा रहा है, तो जवानों ने कुछ नहीं बताया। बेटे के न लौटने पर पर मदन महल थाने पहुंची। तो वहां किसी ने भी कुछ बताने से इंकार कर दिया। वृद्धा का आरोप है कि उस दिन से उसका बेटा घर नहीं लौटा। वह कहां हैं, यह भी नहीं पता। वृद्धा ने बेटे को तलाशने की गुहार एसपी से लगाई।

Comments are closed, but trackbacks and pingbacks are open.