Breaking News in Hindi

Bigg Boss 17: एक बार फिर आयशा ने खोले मुनव्वर फारूकी के राज, कॉमेडियन के बेटे को लेकर बताया सच

इंदौर। बिग बॉस 17 में कॉमेडियन मुनव्वर फारूकी की पर्सनल लाइफ काफी सुर्खियां बटोर रही है। आयशा खान ने घर में एंट्री लेते ही मुनव्वर की गेम को पूरा पलट कर रख दिया है। हाल ही के एपिसोड में देखा जा सकता है कि मुनव्वर, आयशा के साथ इन सभी चीजों को ठीक कर रहे हैं। साथ ही वे आयशा के साथ ज्यादा से ज्यादा समय बिता रहे हैं। घरवालों को इस बात से शिकायत है कि वे पूरे टाइम आयशा के साथ ही रहते हैं। वहीं, इस वीकेंड का वार पर सलमान खान ने मुनव्वर की जमकर क्लास लगाई। इन सबके बीच आयशा ने एक बार फिर मुनव्वर को लेकर चौंकाने वाले खुलासे किए हैं।

आयशा ने बताया मुनव्वर के बेटे का सच

बता दें कि आयशा खान को शो में आए हुए एक हफ्ता पूरा हो चुका है। शो में एंट्री लेते ही उन्होंने मुनव्वर से नाराजगी जताई थी और कई गंभीर आरोप लगाए थे। वहीं, अब उनका रिलेशन मुनव्वर के साथ दोस्ती में बदलता नजर आ रहा है। आयशा की बाकी घरवालों से काफी अच्छी बन रही है। उन्होंने ईशा और समर्थ के साथ बातचीत में मुनव्वर को लेकर कुछ अनसुने किस्सों का खुलासा किया है। आयशा ने बताया कि उन्होंने देखा कि शो में मुनव्वर ने अपने बेटे के साथ रहने के बारे में झूठ बोला है। आयशा ने कहा, “जब मैं उसका रिलेटेड कुछ देखती थी, तो मुझे लगता था कि टिक मार्क ये भी झूठ, वो भी झूठ।”

“चीट करना मुनव्वर का पैटर्न रहा है”

इसके आगे आयशा कहती हैं, “मैंने उसे बोलते हुए सुना कि वो छह महीने से अपने बेटे के साथ है, जबकि दो महीने तक तो वो उनके साथ रहीं, आपका बेटा आपके साथ नहीं रहता था। आखिर के एक हफ्ते पहले बुला लिया, मुझे पता तो चले क्या ये सब गेम के लिए कर रहे हो या नहीं।” आयशा ने ये भी बताया कि मुनव्वर को लड़कियों को चीट करने की आदत है। ये इनका पैटर्न रहा है, चीट करना पैटर्न रहा है, प्रूफ है मेरे पास, शुरुआत से ये इसका पैटर्न रहा है और इस बात को वो जानता है। लेकिन इसे कभी बदला नहीं। मैं मुनव्वर फारूकी जैसे लोगों को बदलते देखना चाहती हूं।

Comments are closed, but trackbacks and pingbacks are open.

ब्रेकिंग
BRICS Summit 2026: भारत के लिए कितना अहम है यह शिखर सम्मेलन? जानिए समूह से जुड़ी जरूरी बातें आंगनवाड़ी कार्यकर्ताओं का मानदेय ₹8,000 से बढ़कर ₹12,000 प्रतिमाह: UP सरकार का बड़ा ऐलान राजस्थान निकाय चुनाव 2026: 9 और 11 सितंबर को मतदान, 14 सितंबर को आएंगे नतीजे चोरी के डर से छत पर चढ़ा दी Scorpio! गोपालगंज में क्रेन से दो मंजिल ऊपर पहुंचाई SUV सड़क बनेगी तो धंसेगी, धंसेगी तो बनेगी: केशव मौर्य इंडोनेशिया में माउंट अनाक क्राकाटाऊ में जोरदार विस्फोट, 50,000 फीट तक पहुंचा राख का गुबार भारत के राष्ट्रपति ने शिक्षकों को राष्ट्रीय पुरस्कार प्रदान किए। Happy Teachers Day 2026: शिक्षक दिवस क्यों मनाया जाता है? जानें इतिहास और महत्व शुभ जन्माष्टमी: भगवान श्रीकृष्ण के जन्मोत्सव पर देशभर में भक्ति और उल्लास Lucknow: महापौर सुषमा खर्कवाल ने सैन्य अधिकारियों संग मनाया रक्षाबंधन