Breaking News in Hindi

BJP-JDS गठबंधन से नाराज हैं 40 से ज्यादा नेता, डीके शिवकुमार बोले- कांग्रेस में होना चाहते हैं शामिल

बेंगलुरु। कर्नाटक में भाजपा में को जेडीएस के रूप में नया साथी मिल गया है। जेडीएस के एनडीए में आने के बाद कर्नाटक के डिप्टी सीएम और प्रदेश कांग्रेस के अध्यक्ष डीके शिवकुमार ने कहा कि भाजपा और जेडीएम के कई नेता इस गठबंधन से नाराज हैं। वह भाजपा व जेडीएस को छोड़कर कांग्रेस में शामिल होना चाहते हैं। शिवकुमार ने कहा कि जिन्होंने बीजेपी और जेडीएस के गठबंधन का विरोध किया था, वह नेता कांग्रेस में आना चाहते हैं।

शिवकुमार ने कहा कि भाजपा और जेडीएस के 40 से ज्यादा नेता कांग्रेस में आना चाहते हैं। मेरे पास इन नेताओं के आवेदन आए हैं। मैं इस बात को मीडिया में बताना नहीं चाहता था, लेकिन अब हालत बदल गए हैं। उन्होंने कहा कि हम इन नेताओं को शामिल करने से पहले स्थानीय नेताओं से बात कर रहे हैं। उसके बाद ही इन नेताओं को शामिल करेंगे।

बीजेपी और जेडीएस का हुआ गठबंधन

भाजपा और जेडीएस के बीच पिछले महीने गठबंधन हुआ था। जेडीएस नेता एचडी कुमारस्वामी की दिल्ली में अमित शाह और भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा के साथ बैठक हुई थी। उसके बाद भाजपा और जेडीएस के गठबंधन पर मुहर लगी थी। भाजपा की तरफ से यह दावा किया गया कि लोकसभा चुनाव में जेडीएस को 5 सीटें दी जाएंगी। हालांकि जेडीएस ने इसकी पुष्टि नहीं की।

Comments are closed, but trackbacks and pingbacks are open.

ब्रेकिंग
राजस्थान निकाय चुनाव 2026: 9 और 11 सितंबर को मतदान, 14 सितंबर को आएंगे नतीजे चोरी के डर से छत पर चढ़ा दी Scorpio! गोपालगंज में क्रेन से दो मंजिल ऊपर पहुंचाई SUV सड़क बनेगी तो धंसेगी, धंसेगी तो बनेगी: केशव मौर्य इंडोनेशिया में माउंट अनाक क्राकाटाऊ में जोरदार विस्फोट, 50,000 फीट तक पहुंचा राख का गुबार भारत के राष्ट्रपति ने शिक्षकों को राष्ट्रीय पुरस्कार प्रदान किए। Happy Teachers Day 2026: शिक्षक दिवस क्यों मनाया जाता है? जानें इतिहास और महत्व शुभ जन्माष्टमी: भगवान श्रीकृष्ण के जन्मोत्सव पर देशभर में भक्ति और उल्लास Lucknow: महापौर सुषमा खर्कवाल ने सैन्य अधिकारियों संग मनाया रक्षाबंधन Shubhash Chandra Case: 6.5 करोड़ में रफा-दफा हो गया सुभाष चंद्रा का 22 हजार करोड़ का कर्ज, बैंक झेले... भलस्वा डेयरी में बाइक जब्ती के बाद पुलिसकर्मियों पर हमला, मिर्च पाउडर डालकर पीटने का आरोप