Breaking News in Hindi

BPSC शिक्षक भर्ती परीक्षा रद्द, पेपर लीक के कारण कैंसिल हुआ एग्जाम

बिहार लोक सेवा आयोग की ओर से 15 मार्च को आयोजित शिक्षक भर्ती परीक्षा को रद्द कर दिया गया है. परीक्षा का पेपर लीक हुआ था और मामले की जांच चल रही थी. लीक आर्थिक अपराध इकाई ने परीक्षा प्रश्न पत्र लीक के सबूत दिए थे, जिसके बाद आयोग ने परीक्षा को रद्द करने का फैसला लिया. अभी BPSC ने परीक्षा की नई डेट नहीं घोषित की है. एग्जाम की तारीख जल्द ही आयोग अपनी आधिकारिक वेबसाइट पर जारी करेगा.

बीपीएससी की ओर से जारी शेड्यूल के अनुसार बिहार स्कूल शिक्षक भर्ती परीक्षा 15 मार्च 2024 को दो पालियों में आयोजित की गई थी. पहली पाली में परीक्षा सुबह 9.30 बजे से दोपहर 12.00 बजे तक और दूसरी पाली दोपहर 2.30 बजे से शाम 5 बजे तक एग्जाम हुआ था. तीसरे चरण की शिक्षक बहाली के तहत कुल 86,474 पदों पर भर्तियां होनी है.

वहीं बिहार पुलिस की आर्थिक अपराध इकाई (ईओयू) ने पेपर लीक से मामले में झारखंड के हजारीबाग जिले में 270 से अधिक व्यक्तियों को गिरफ्तार किया था. मामले की जांच में खुलासा हुआ कि शिक्षक भर्ती परीक्षा का पेपर 13 और 14 मार्च को ही लीक हो गया था.

BPSC ने मांगे थे सबूत

आयोग ने पेपर लीक के मामले में ईओयू से सबूत मांगे थे. आर्थिक अपराध इकाई की ओर से पेपर लीक के साक्ष्य दिए जाने के बाद बीपीएससी ने परीक्षा लीक करने का फैसला किया. प्रश्न पत्र लीक होने के बाद अभ्यर्थी परीक्षा को रद्द करने की मांग भी कर रहे थे.

कब होगी परीक्षा?

बीपीएससी की ओर से जल्द ही तीसरे चरण की शिक्षक भर्ती परीक्षा के लिए डेट जारी की जाएगी. परीक्षा की तारीख बीपीएससी की आधिकारिक वेबसाइट पर जारी की जाएगी. अब नए सिरे से सभी आवेदकों को एडमिट कार्ड भी जारी किया जाएगा.

Comments are closed, but trackbacks and pingbacks are open.

ब्रेकिंग
UP में दोपह‍िया वाहनों के ल‍िए न‍ियमों में बड़ा बदलाव, 3 महीने के लिए लाइसेंस भी हो सकता है सस्‍पेंड... लालू ने कह दी दिल की बात, अब क्या करेंगे तेजस्वी, तेज प्रताप की घर वापसी फाइनल? UP राजधानी लखनऊ के शहीद पथ पर ट्रैफिक रोके बिना ग्रीन कॉरिडोर बनेगा, किसान पथ तक होना है निर्माण। बांदा परिवहन विभाग में फिटनेस का खेल! पहलगाम आतंकी हमले के बाद भारत के फैसले अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस पर डब्ल्यूओएस ने किया शक्ति उत्सव आयोज। विधान परिषद के बजट सत्र 2025-26 के अंतर्गत बजट लाईव। भारतीय नौसेना का जहाज कुठार श्रीलंका के कोलंबो पहुंचा। कृषि भारतीय अर्थव्यवस्था की रीढ़ है और किसान प्राण, केंद्रीय कृषि मंत्री। इलेक्ट्रॉनिक्स इंडस्ट्री से संरक्षणवाद को छोड़कर उपभोक्ता हितों को प्राथमिकता देने का आग्रह किया,पीय...