Breaking News in Hindi

CM चंपई सोरेन 20 फरवरी को आएंगे Giridih, अबुआ आवास के लाभुकों को देंगे स्वीकृति पत्र

मुख्यमंत्री चंपई सोरेन का 20 फरवरी को अबुआ आवास योजना का शुभारंभ एवं स्वीकृति पत्र वितरण करने को लेकर गिरिडीह आगमन प्रस्तावित है। इसे लेकर समाहरणालय सभागार में उपायुक्त नमन प्रियेश लकड़ा की अध्यक्षता में बैठक आयोजित की गई। बैठक में मुख्यमंत्री के प्रस्तावित कार्यक्रम के सफल संचालन हेतु विभिन्न समितियों का गठन किया गया।

उक्त कार्यक्रम में मुख्यमंत्री चंपई सोरेन अबुआ आवास योजना का शुभारंभ करते हुए लाभुकों को स्वीकृति पत्र देंगे। साथ ही आवास निर्माण के लिए उनके खाते में प्रथम किस्त की राशि हस्तांतरित की जाएगी। कार्यक्रम में गिरिडीह के अलावा धनबाद और बोकारो जिले के लाभुक शामिल होंगे। तीनों जिलों के लाभुकों को स्वीकृति पत्र प्रदान किया जाएगा। इनमें सबसे अधिक गिरिडीह जिले के 17860 लाभुक शामिल हैं। धनबाद जिले के 8973 और बोकारो जिले के 8608 लोग लाभान्वित होंगे। इस मद में कुल अरब छह करोड़ 32 लाख 30 हजार रुपये लाभुकों के खाते में भेजे जाएंगे। वहीं, सीएम चंपई के साथ मंत्रिमंडल की महिला बेबी देवी के गिरिडीह आने की भी उम्मीद है।

बता दें कि मुख्यमंत्री चंपई सोरेन सोमवार को ही विनोबा भावे विश्वविद्यालय हजारीबाग में भी आयोजित कार्यक्रम में अबुआ आवास लाभुकों को स्वीकृति पत्र देने के साथ कई योजनाओं का शुभारंभ करेंगे। इसके लिए कोडरमा जिला प्रशासन ने जिले के सभी बीडीओ को प्रखंड वार लक्ष्य निर्धारित किया है। जिले में 2023-24 में 4591, 2024-25 में 8032 तथा 2025-26 में 5737 लाभुकों को अबुआ आवास की स्वीकृति दी गई। इन 3 वर्षो में 18,360 लाभुकों को आवास मिलेगा। इसमें एसटी व एससी के 50 प्रतिशत, ओबीसी के 35 प्रतिशत, अल्पसंख्यक के 10 प्रतिशत व सामान्य वर्ग के लिए जनसंख्या के आधार पर पांच प्रतिशत लाभुकों का चयन किया जाएगा। इसमें 4 किस्तों 2 लाख रुपये की राशि मिलेगी।

Comments are closed, but trackbacks and pingbacks are open.

ब्रेकिंग
राजस्थान निकाय चुनाव 2026: 9 और 11 सितंबर को मतदान, 14 सितंबर को आएंगे नतीजे चोरी के डर से छत पर चढ़ा दी Scorpio! गोपालगंज में क्रेन से दो मंजिल ऊपर पहुंचाई SUV सड़क बनेगी तो धंसेगी, धंसेगी तो बनेगी: केशव मौर्य इंडोनेशिया में माउंट अनाक क्राकाटाऊ में जोरदार विस्फोट, 50,000 फीट तक पहुंचा राख का गुबार भारत के राष्ट्रपति ने शिक्षकों को राष्ट्रीय पुरस्कार प्रदान किए। Happy Teachers Day 2026: शिक्षक दिवस क्यों मनाया जाता है? जानें इतिहास और महत्व शुभ जन्माष्टमी: भगवान श्रीकृष्ण के जन्मोत्सव पर देशभर में भक्ति और उल्लास Lucknow: महापौर सुषमा खर्कवाल ने सैन्य अधिकारियों संग मनाया रक्षाबंधन Shubhash Chandra Case: 6.5 करोड़ में रफा-दफा हो गया सुभाष चंद्रा का 22 हजार करोड़ का कर्ज, बैंक झेले... भलस्वा डेयरी में बाइक जब्ती के बाद पुलिसकर्मियों पर हमला, मिर्च पाउडर डालकर पीटने का आरोप