Breaking News in Hindi

CM ने रीवा के माखनलाल चतुर्वेदी विश्वविद्यालय के नये परिसर का किया लोकार्पण, बोले- स्टेट मीडिया सेंटर का भूमिपूजन होगा

भोपाल। माखनलाल चतुर्वेदी राष्ट्रीय पत्रकारिता एवं संचार विश्वविद्यालय के रीवा परिसर के नवीन भवन कुशाभाऊ ठाकरे सभागार का मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने भोपाल से वर्चुअली लोकार्पण किया। उन्होंने कहा कि मीडिया लोकतंत्र का आधार स्तंभ है, इसको आगे बढ़ाने में मध्यप्रदेश में कोई कसर नहीं छोड़ेंगे। पिछले दिनों पत्रकार मित्रों के कल्याण के लिए कई फैसले किए गए हैं। जल्द ही भोपाल में स्टेट मीडिया सेंटर का भूमिपूजन किया जाएगा।

माखनलाल चतुर्वेदी पत्रकारिता विश्वविद्यालय ने कुशल संचालन से प्रदेश ही नहीं, अपितु राष्ट्रीय और अंतररष्ट्रीय स्तर पर भी अपना नाम स्थापित किया है। यहां के विद्यार्थी प्रतिष्ठित समाचार-पत्रों और चैनलों में काम कर रहे हैं। जनसंपर्क एवं लोक स्वास्थ्य यांत्रिकी मंत्री राजेन्द्र शुक्ल की पहल पर रीवा में आरंभ हो रहा विश्वविद्यालय का नवीन भवन और परिसर, विंध्य क्षेत्र के लिए सौगात है।

मीडिया लोकतंत्र का आधार स्तंभ है, उसको आगे बढ़ाने में हम कोई कसर नहीं छोड़ेंगे।

– माननीय मुख्यमंत्री श्री @ChouhanShivraj जी pic.twitter.com/jNtRh4YPzz

— Office of Shivraj (@OfficeofSSC) September 20, 2023

लोकार्पण में भोपाल के कुशाभाऊ ठाकरे सभागार से किसान-कल्याण एवं कृषि विकास मंत्री कमल पटेल और ऊर्जा मंत्री प्रद्युम्न सिंह तोमर भी शामिल हुए। रीवा परिसर में आयोजित कार्यक्रम में जनसंपर्क एवं लोक स्वास्थ्य यांत्रिकी मंत्री राजेन्द्र शुक्ल, विश्वविद्यालय के कुलपति केजी सुरेश तथा क्षेत्र के जनप्रतिनिधि उपस्थित थे।

आधुनिक मीडिया प्रशिक्षण केन्द्र की आवश्यकता

मुख्यमंत्री चौहान ने कहा कि विंध्य क्षेत्र में लंबे अरसे से आधुनिक मीडिया प्रशिक्षण केन्द्र की आवश्यकता महसूस की जा रही थी। युवाओं और विद्यार्थियों की मांग को देखते हुए वर्ष 2016 में रीवा परिसर आरंभ किया था। इसमें प्रदेश के साथ उत्तरप्रदेश, बिहार, राजस्थान, हिमाचल प्रदेश और उत्तर-पूर्वी राज्यों के विद्यार्थी भी अध्ययनरत हैं। विद्यार्थियों में मीडिया अध्ययन के प्रति रुचि और रुझान बढ़ा है। इसी को देखते हुए परिसर का विस्तार किया है।

मीडिया और कम्प्यूटर प्रशिक्षण का महत्वपूर्ण केन्द्र

अत्याधुनिक सुविधाओं से युक्त मीडिया सेंटर, स्टूडियो, कम्युनिटी रेडियो स्टेशन, कम्प्यूटर लैब इस परिसर में स्थापित किए हैं। यहां विद्यार्थियों को सोशल-प्रिंट-इलेक्ट्रानिक मीडिया व कम्युनिटी रेडियो का व्यवहारिक प्रशिक्षण देने की व्यवस्था है। परिसर देश में मीडिया और कम्प्यूटर प्रशिक्षण का महत्वपूर्ण केन्द्र बनेगा।

Comments are closed, but trackbacks and pingbacks are open.

ब्रेकिंग
PM मोदी का 76वां जन्मदिन आज, बोले आशीर्वाद सेवा का संकल्प मजबूत करता है BRICS Summit 2026: भारत के लिए कितना अहम है यह शिखर सम्मेलन? जानिए समूह से जुड़ी जरूरी बातें आंगनवाड़ी कार्यकर्ताओं का मानदेय ₹8,000 से बढ़कर ₹12,000 प्रतिमाह: UP सरकार का बड़ा ऐलान राजस्थान निकाय चुनाव 2026: 9 और 11 सितंबर को मतदान, 14 सितंबर को आएंगे नतीजे चोरी के डर से छत पर चढ़ा दी Scorpio! गोपालगंज में क्रेन से दो मंजिल ऊपर पहुंचाई SUV सड़क बनेगी तो धंसेगी, धंसेगी तो बनेगी: केशव मौर्य इंडोनेशिया में माउंट अनाक क्राकाटाऊ में जोरदार विस्फोट, 50,000 फीट तक पहुंचा राख का गुबार भारत के राष्ट्रपति ने शिक्षकों को राष्ट्रीय पुरस्कार प्रदान किए। Happy Teachers Day 2026: शिक्षक दिवस क्यों मनाया जाता है? जानें इतिहास और महत्व शुभ जन्माष्टमी: भगवान श्रीकृष्ण के जन्मोत्सव पर देशभर में भक्ति और उल्लास