Breaking News in Hindi

CM मोहन यादव ने कांग्रेस पर कसा तंज, प्रियंका गांधी को बताया नकली गांधी

मध्य प्रदेश के मुख्यमंत्री मोहन यादव ने कांग्रेस महासचिव प्रियंका गांधी वाड्रा पर प्रहार करते हुए दावा किया कि वह ‘‘नकली” गांधी हैं और वोट पाने के लिए इस ‘उपनाम’ का इस्तेमाल कर रही हैं। मुख्यमंत्री गुना लोकसभा क्षेत्र के म्याना कस्बे में शनिवार को एक जनसभा को संबोधित कर रहे थे। प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने 22 अप्रैल को राजस्थान में एक रैली को संबोधित करते हुए कहा था कि कांग्रेस की योजना लोगों की गाढ़ी कमाई और मूल्यवान चीजों को ‘‘घुसपैठियों” और उन लोगों को देने की है, जिनकी अधिक संतान हैं। उन्होंने कहा था कि यह पार्टी सत्ता में आने पर माताओं और बहनों का सोना चुरा लेगी।

देश के लिए अपना मंगलसूत्र तक कुर्बान कर दिया
बाद में, प्रियंका ने ‘सोना’ और ‘मंगलसूत्र’ संबंधी मोदी की टिप्पणी को लेकर उनकी आलोचना करते हुए कहा था कि उनकी मां सोनिया गांधी ने देश के लिए अपना मंगलसूत्र तक कुर्बान कर दिया। कांग्रेस महासचिव पर निशाना साधते हुए यादव ने कहा कि अपनी प्रपौत्री के मंगलसूत्र नहीं पहनने को लेकर पूर्व प्रधानमंत्री जवाहरलाल नेहरू की आत्मा ‘‘आंसू बहा रही होगी।” मुख्यमंत्री ने गांधी उपनाम का इस्तेमाल करने को लेकर भी नेहरू-गांधी परिवार पर निशाना साधा।

भूखे लोग वोट के चक्कर में अपना सरनेम भूल रहे
उन्होंने कहा, ‘‘हमारे यहां, बेटी के विदा होते ही वहां (उसके ससुराल) का सरनेम (उपनाम) लगा देते हैं लेकिन ये वोट के भूखे लोग वोट के चक्कर में अपना सरनेम भूल रहे हैं और आज भी गांधी उपनाम का इस्तेमाल कर रहे हैं।” उन्होंने दावा किया, ‘‘प्रियंका भी गांधी हो गईं। उनका उपनाम कहां से आया? वे असली गांधी के परिवार के लोग आज न जाने कहां होंगे? ये नकली गांधी लोग गांधी के नाम पर वोट ले रहे हैं।”

दूसरे धर्म में शादी ‘‘क्या यह कोई अपराध ?
यादव के बयान पर प्रतिक्रिया व्यक्त करते हुए कांग्रेस के वरिष्ठ नेता एवं प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष जीतू पटवारी के मीडिया सलाहकार के. के. मिश्रा ने दावा किया कि मुख्यमंत्री ने कहा है कि प्रियंका गांधी ने दूसरे धर्म में शादी की है। उन्होंने कहा, ‘‘क्या यह असंवैधानिक है या फिर कोई अपराध है? यादव को इस बात पर भी आपत्ति है कि प्रियंका जी शादी के बाद गांधी उपनाम क्यों लगाती हैं? मुख्यमंत्री, कृपया उनका ‘एक्स’ अकाउंट देखिये, उनके उपनाम के बाद वाद्रा भी लिखा है।”

Comments are closed, but trackbacks and pingbacks are open.

ब्रेकिंग
आंगनवाड़ी कार्यकर्ताओं का मानदेय ₹8,000 से बढ़कर ₹12,000 प्रतिमाह: UP सरकार का बड़ा ऐलान राजस्थान निकाय चुनाव 2026: 9 और 11 सितंबर को मतदान, 14 सितंबर को आएंगे नतीजे चोरी के डर से छत पर चढ़ा दी Scorpio! गोपालगंज में क्रेन से दो मंजिल ऊपर पहुंचाई SUV सड़क बनेगी तो धंसेगी, धंसेगी तो बनेगी: केशव मौर्य इंडोनेशिया में माउंट अनाक क्राकाटाऊ में जोरदार विस्फोट, 50,000 फीट तक पहुंचा राख का गुबार भारत के राष्ट्रपति ने शिक्षकों को राष्ट्रीय पुरस्कार प्रदान किए। Happy Teachers Day 2026: शिक्षक दिवस क्यों मनाया जाता है? जानें इतिहास और महत्व शुभ जन्माष्टमी: भगवान श्रीकृष्ण के जन्मोत्सव पर देशभर में भक्ति और उल्लास Lucknow: महापौर सुषमा खर्कवाल ने सैन्य अधिकारियों संग मनाया रक्षाबंधन Shubhash Chandra Case: 6.5 करोड़ में रफा-दफा हो गया सुभाष चंद्रा का 22 हजार करोड़ का कर्ज, बैंक झेले...