Breaking News in Hindi

CM योगी आदित्यनाथ की अपील- ‘मोदी जी को तीसरी बार प्रधानमंत्री की कुर्सी सौंपिए, भारत तीसरी बड़ी अर्थव्यवस्था बनेगा’

उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने शनिवार को जनता से आह्वान करते हुए कहा कि ‘‘नरेन्द्र मोदी जी को तीसरी बार प्रधानमंत्री पद की कुर्सी सौंपिए, भारत तीसरी बड़ी अर्थव्यवस्था बनेगा।” मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने शनिवार को मगहर कबीर महोत्सव-2024 के समापन समारोह में 360 करोड़ की 114 विकास परियोजनाओं का लोकार्पण-शिलान्यास करने के बाद समारोह को संबोधित करते हुए कहा कि “देश बदल रहा है, प्रधानमंत्री मोदी के नेतृत्व में नए भारत में 140 करोड़ लोगों का गौरव बढ़ा है।”

शक्तिशाली होने पर देश समर्थ होता है, समर्थ होने से समृद्धि आने लगती: CM योगी
मिली जानकारी के मुताबिक, शनिवार को जारी एक अधिकारिक बयान के अनुसार योगी ने कहा कि शक्तिशाली होने पर देश समर्थ होता है, समर्थ होने से समृद्धि आने लगती है। इस समृद्धि को देखते हुए भारत आज दुनिया की पांचवीं बड़ी अर्थव्यवस्था बना है। योगी ने जनता से आह्वान किया कि 2024 में मोदी जी को तीसरी बार प्रधानमंत्री पद की कुर्सी सौंपिए, भारत तीसरी बड़ी अर्थव्यवस्था बनेगा। इसका मतलब हर नागरिक के जीवन में परिवर्तन होगा, प्रति व्यक्ति आय बढ़ेगी। बयान के अनुसार संत कबीर स्थली पर 600 जोड़ों के सामूहिक विवाह में पहुंचे मुख्यमंत्री ने उन्हें आशीर्वाद भी दिया। योगी ने बटन दबाकर ‘इंटीग्रेटेड कमांड व कंट्रोल सेंटर’ (आईसीसीसी) की शुरुआत भी की।

मध्यकाल के इस महान संत ने चुनौती को किया था कबूल: CM योगी
आपको बता दें कि योगी आदित्यनाथ ने कबीर की चर्चा करते हुए कहा कि मध्यकाल के इस महान संत ने चुनौती को कबूल किया था। मगहर के बारे में मान्यता थी कि यहां जाने पर नरक मिलता है, यह बंजर क्षेत्र था। यहां की मिट्टी नमकीन और पानी खारा था, लेकिन उनके चमत्कार ने इसे स्वर्णमयी बना दिया। उन्होंने कहा कि यहां पवित्र आमी नदी बह रही है। जैसी फसलें सब जगह होती हैं, वैसे ही यहां भी होती हैं। यहां का पानी मीठा हो गया और संत कबीर के चमत्कार से यह जनपद चमत्कृत हो गया। गौरतलब है कि काशी में जन्मे कबीर अपने आख़िरी दिनों में मगहर आ गए थे, जहां उनकी निर्वाण स्थली है।

Comments are closed, but trackbacks and pingbacks are open.

ब्रेकिंग
इंडोनेशिया में माउंट अनाक क्राकाटाऊ में जोरदार विस्फोट, 50,000 फीट तक पहुंचा राख का गुबार भारत के राष्ट्रपति ने शिक्षकों को राष्ट्रीय पुरस्कार प्रदान किए। Happy Teachers Day 2026: शिक्षक दिवस क्यों मनाया जाता है? जानें इतिहास और महत्व शुभ जन्माष्टमी: भगवान श्रीकृष्ण के जन्मोत्सव पर देशभर में भक्ति और उल्लास Lucknow: महापौर सुषमा खर्कवाल ने सैन्य अधिकारियों संग मनाया रक्षाबंधन Shubhash Chandra Case: 6.5 करोड़ में रफा-दफा हो गया सुभाष चंद्रा का 22 हजार करोड़ का कर्ज, बैंक झेले... भलस्वा डेयरी में बाइक जब्ती के बाद पुलिसकर्मियों पर हमला, मिर्च पाउडर डालकर पीटने का आरोप चीनी के दाम बढ़ने की मुख्य वजह क्या है ? लोअर बर्थ के नीचे सामान पर किसका हक? योगी आदित्यनाथ सरकार ने 52 प्रमुख नेताओं को दी बुलेटप्रूफ जैकेट, कीमत 10 लाख रुपए....