Breaking News in Hindi

CM मोहन ने किर्गिस्तान में रह रहे MP के विद्यार्थियों से की बात, सुरक्षा का दिया भरोसा

मध्यप्रदेश के मुख्यमंत्री डॉ मोहन यादव ने हिंसा प्रभावित किर्गिस्तान में रह रहे मध्यप्रदेश के विद्यार्थियों से फोन पर बात की और उन्हें सुरक्षा का भरोसा दिलाया। डॉ यादव ने विद्यार्थियों से बात करके कहा कि केंद्र की नरेंद्र मोदी सरकार उनकी चिंता कर रही है। मुख्यमंत्री ने कहा कि स्थानीय स्तर पर विवाद के कारण किर्गिस्तान में अशांति की स्थिति निर्मित हुई है। बातचीत में विद्यार्थियों ने मुख्यमंत्री डॉ यादव को बताया कि सभी विद्यार्थी हॉस्टल में रह रहे हैं और वहां उन्हें कोई परेशानी नहीं है।

डॉ यादव ने विद्यार्थियों रोहित पांचाल, रवि सराठे और विवेक शर्मा से बात की। उनसे अन्य विद्यार्थियों का हालचाल भी पूछा। डॉ यादव ने विद्यार्थियों को भरोसा दिलाया कि वह हॉस्टल में रहकर अपनी पढ़ाई करें। शीघ्र ही उनकी परीक्षा होने वाली है, वे सभी परीक्षा में शामिल हों, इसके बाद ढाई महीने का अवकाश रहेगा, उन्हें घर बुलवा लेंगे। मुख्यमंत्री ने उन्हें आश्वस्त किया कि किसी भी अप्रिय स्थिति निर्मित होने पर वह मध्यप्रदेश में जिला प्रशासन से बात कर सकते हैं। राज्य सरकार को भी सूचना दे सकते हैं। इस पर तुरंत कारर्वाई की जाएगी। वर्तमान में राज्य से 1200 और पूरे देश से लगभग तीस हजार विद्यार्थी किर्गिस्तान में रहकर पढ़ाई कर रहे हैं।

Comments are closed, but trackbacks and pingbacks are open.

ब्रेकिंग
राजस्थान निकाय चुनाव 2026: 9 और 11 सितंबर को मतदान, 14 सितंबर को आएंगे नतीजे चोरी के डर से छत पर चढ़ा दी Scorpio! गोपालगंज में क्रेन से दो मंजिल ऊपर पहुंचाई SUV सड़क बनेगी तो धंसेगी, धंसेगी तो बनेगी: केशव मौर्य इंडोनेशिया में माउंट अनाक क्राकाटाऊ में जोरदार विस्फोट, 50,000 फीट तक पहुंचा राख का गुबार भारत के राष्ट्रपति ने शिक्षकों को राष्ट्रीय पुरस्कार प्रदान किए। Happy Teachers Day 2026: शिक्षक दिवस क्यों मनाया जाता है? जानें इतिहास और महत्व शुभ जन्माष्टमी: भगवान श्रीकृष्ण के जन्मोत्सव पर देशभर में भक्ति और उल्लास Lucknow: महापौर सुषमा खर्कवाल ने सैन्य अधिकारियों संग मनाया रक्षाबंधन Shubhash Chandra Case: 6.5 करोड़ में रफा-दफा हो गया सुभाष चंद्रा का 22 हजार करोड़ का कर्ज, बैंक झेले... भलस्वा डेयरी में बाइक जब्ती के बाद पुलिसकर्मियों पर हमला, मिर्च पाउडर डालकर पीटने का आरोप