Breaking News in Hindi

CM हेमंत ने नवनियुक्त 66 पशु चिकित्सकों को सौंपा नियुक्ति पत्र, कहा- अपनी दायित्वों को पूरी ईमानदारी के साथ निभाएं

रांची: झारखंड के मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन ने कहा कि राज्य में सरकारी और निजी क्षेत्र में बड़े पैमाने पर नियुक्तियों का सिलसिला जारी है और इसी कड़ी में आज आपको भी नियुक्ति पत्र देने का मौका मिल रहा है। मुख्यमंत्री सोरेन कृषि पशुपालन एवं सहकारिता विभाग द्वारा झारखंड मंत्रालय में आयोजित नियुक्ति पत्र वितरण समारोह को संबोधित करते हुए कहा कि यहां आपको सिर्फ नियुक्ति पत्र नहीं मिल रहा है, बल्कि सामाजिक सुरक्षा के रूप में पुरानी पेंशन योजना से भी आप जुड़ रहे हैं। इस मौके पर उन्होंने नवनियुक्त 66 पशु चिकित्सकों को नियुक्ति पत्र प्रदान किया और अपनी शुभकामनाएं दी।

उन्होंने पशु चिकित्सकों से कहा कि आज नियुक्ति पत्र को लेकर आपका जो उत्साह देखने को मिल रहा है, यह आपके कार्यों में भी हमेशा बना रहे, यह उम्मीद रखता हूं। आप अपनी दायित्वों को पूरी निष्ठा और ईमानदारी के साथ निभाएं, आपके साथ सरकार हमेशा खड़ी रहेगी। मुख्यमंत्री ने पशु चिकित्सकों से कहा कि आप आज से सरकार के अभिन्न अंग बन रहे हैं। विशेषकर आप जिस सेवा से जुड़ रहे हैं, वह इस राज्य का मूल आधार है। कृषि और पशुपालन का विकास सरकार की सर्वोच्च प्राथमिकता है। ग्रामीणों की आय कैसे बढ़े, इसपर सरकार का विशेष फोकस है।

मुख्यमंत्री ने कहा कि हमारे गांव कैसे समृद्ध हों? किसान- पशुपालक कैसे सशक्त बनें? लोग कैसे स्वस्थ रहें? इसी परिकल्पना के साथ सरकार काम कर रही है। हमारा प्रयास है कि राज्य कुपोषण मुक्त हो। इसके लिए हमारी सरकार मुख्यमंत्री पशुधन योजना के माध्यम से पशुपालन को बढ़ावा देने की दिशा में तेजी से काम कर रही है।

उन्होंने कृषि और पशुपालन विभाग के अधिकारियों से कहा कि वह ग्रामीण इलाकों में एक और दो एकड़ जमीन का पैक बनाएं। यह जमीन पशुपालकों को लीज पर दें। उन्हें आर्थिक सहायता भी उपलब्ध कराएं उन्हें मार्गदर्शन भी दें, ताकि वे व्यवसायिक पशुपालन करने के लिए आगे आएं। इससे पशुपालकों कि आय भी बढ़ेगी और अंडा- मछली इत्यादि के उत्पादन में राज्य आत्मनिर्भर होगा।

मुख्यमंत्री ने कहा कि सरकार गठन के साथी हमें कोरोना महामारी का सामना करना पड़ा। इस महामारी से निजात मिली तो सुखाड़ की स्थिति झेलनी पड़ी। लेकिन, चुनौतियां के बीच सरकार राज्य की बुनियाद मजबूत करने की दिशा में लगातार काम करती आ रही है। इसी का नतीजा है कि आज राज्य विकास की राह पर तेजी से आगे बढ़ चला है । मेरा मानना है कि अगर बुनियाद मजबूत होगी तो हर चुनौती को आसानी से झेल लेंगे। इसी संकल्प के साथ हम अपने कार्यों को आगे बढ़ा रहे हैं।

Comments are closed, but trackbacks and pingbacks are open.

ब्रेकिंग
इंडोनेशिया में माउंट अनाक क्राकाटाऊ में जोरदार विस्फोट, 50,000 फीट तक पहुंचा राख का गुबार भारत के राष्ट्रपति ने शिक्षकों को राष्ट्रीय पुरस्कार प्रदान किए। Happy Teachers Day 2026: शिक्षक दिवस क्यों मनाया जाता है? जानें इतिहास और महत्व शुभ जन्माष्टमी: भगवान श्रीकृष्ण के जन्मोत्सव पर देशभर में भक्ति और उल्लास Lucknow: महापौर सुषमा खर्कवाल ने सैन्य अधिकारियों संग मनाया रक्षाबंधन Shubhash Chandra Case: 6.5 करोड़ में रफा-दफा हो गया सुभाष चंद्रा का 22 हजार करोड़ का कर्ज, बैंक झेले... भलस्वा डेयरी में बाइक जब्ती के बाद पुलिसकर्मियों पर हमला, मिर्च पाउडर डालकर पीटने का आरोप चीनी के दाम बढ़ने की मुख्य वजह क्या है ? लोअर बर्थ के नीचे सामान पर किसका हक? योगी आदित्यनाथ सरकार ने 52 प्रमुख नेताओं को दी बुलेटप्रूफ जैकेट, कीमत 10 लाख रुपए....