Breaking News in Hindi

CRPF जवान ने रिवॉल्वर से खुद को गोली मार किया सुसाइड, सचिन की सुरक्षा में रह चुका तैनात

महाराष्ट्र के जलगांव में सचिन तेंदुलकर के यहां गार्ड के तौर पर नौकरी करने वाले सीआरपीएफ जवान ने सुसाइड कर लिया है. आरपीएफ जवान ने जलगांव में अपने घर पर सुसाइड किया है. सीआरपीएफ जवान ने अपने ही सर्विस रिवाल्वर से अपनी जान ले ली है. मृतक सीआरपीएफ जवान का नाम प्रकाश गोविंदा कापड़े है. सुसाइड की सूचना मिलने के बाद पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है.

अभी गोविंदा कापड़े के सुसाइड करने के पीछे की वजह पता नहीं लगाई जा सकी है. सीआरपीएफ जवान की मौत के बाद उसके घर में मातम का माहौल छाया हुआ है. हर किसी के मन में सवाल है कि आखिर ऐसा क्या हुआ कि उसने अपनी जान देने का फैसला ले लिया. कापड़े के परिवार में उनकी मां,पत्नी, पिता और भाई हैं. कापड़े अभी मात्र 37 साल के थे.

आत्महत्या के दौरान घर पर अकेले थे कापड़े

कापड़े ने जिस समय जामनेर के अपने घर पर सुसाइड किया, उस समय वह घर पर अकेले थे. कापड़े की पत्नी और उनके भाई गांव गए हुए थे. कापड़े की मौत की असली वजह पुलिस को अभी पता नहीं चल पाई है. कापड़े के घर वाले जब घर लौटे तो उनके होश उड़ गए.

कापड़े इस दुनिया से जा चुके थे. कापड़े की मौत से उनके परिवार के बीच मातम पसरा हुआ है. कापड़े की मौत की खबर मिलने से उनके घर के पास लोगों की भीड़ लग गई. हर कोई जानना चाहता है कि कापड़े ने सुसाइड क्यों कर लिया.

गोविंदा कापड़े 15 सालों से सीआरपीएफ के जवान के तौर पर गोरेगांव यूनिट में 15 साल तक काम किया है. सीआरपीएफ जवान के तौर पर नौकरी करने के बाद कापड़े ने मशहूर किक्रिटर सचिन तेंदुलकर के घर पर गार्ड के तौर पर नौकरी की थी. कापड़े ने सचिन तेंदुलकर के अलावा कई जानी मानी हस्तियों के यहां काम किया था. इनमें मंत्री नारायण राणे, छगन भुजबल जैसे बड़ा नाम भी शामिल हैं.

Comments are closed, but trackbacks and pingbacks are open.

ब्रेकिंग
राजस्थान निकाय चुनाव 2026: 9 और 11 सितंबर को मतदान, 14 सितंबर को आएंगे नतीजे चोरी के डर से छत पर चढ़ा दी Scorpio! गोपालगंज में क्रेन से दो मंजिल ऊपर पहुंचाई SUV सड़क बनेगी तो धंसेगी, धंसेगी तो बनेगी: केशव मौर्य इंडोनेशिया में माउंट अनाक क्राकाटाऊ में जोरदार विस्फोट, 50,000 फीट तक पहुंचा राख का गुबार भारत के राष्ट्रपति ने शिक्षकों को राष्ट्रीय पुरस्कार प्रदान किए। Happy Teachers Day 2026: शिक्षक दिवस क्यों मनाया जाता है? जानें इतिहास और महत्व शुभ जन्माष्टमी: भगवान श्रीकृष्ण के जन्मोत्सव पर देशभर में भक्ति और उल्लास Lucknow: महापौर सुषमा खर्कवाल ने सैन्य अधिकारियों संग मनाया रक्षाबंधन Shubhash Chandra Case: 6.5 करोड़ में रफा-दफा हो गया सुभाष चंद्रा का 22 हजार करोड़ का कर्ज, बैंक झेले... भलस्वा डेयरी में बाइक जब्ती के बाद पुलिसकर्मियों पर हमला, मिर्च पाउडर डालकर पीटने का आरोप