Breaking News in Hindi

Delhi Kanjhawala Case में चारों आरोपियों के खिलाफ चलेगा हत्या का केस, अंजलि को 13 KM कार से घसीटने का है आरोप

नई दिल्ली। चर्चित कंझावला हिट एंड ड्रैग केस में दिल्ली की एक अदालत ने आज गुरुवार को अहम फैसला देते हुए चारों आरोपियों के खिलाफ हत्या का मुकदमा चलाने का आदेश दिया है।

बताते चलें कि साल के शुरुआती दिन ही आरोपितों ने अंजलि को कार से टक्कर मारने के बाद कई किलोमीटर घसीटा था। इस हादसे में अंजलि की दर्दनाक मौत हो गई थी।

13 KM तक कार से घसीटा

31 दिसंबर 2022 की रात को सुल्तानपुरी इलाके में एक महिला को कथित तौर पर एक कार ने टक्कर मार दी और 13 किलोमीटर तक घसीटा था। कार में सवार लोगों को पता था कि कार के नीचे अंजलि फंसी हुई है।

800 पेज का दायर हुआ था आरोपपत्र

जानकारी के मुताबिक, अंजलि की मौत करीब 500 मीटर तक घसीटे जाने पर ही हो गई थी। रोहिणी कोर्ट में दायर किए गए 800 पेज के आरोपपत्र में ये बात सामने आई थी। आरोपपत्र में सहेली निधि, कॉल करने वाले व अन्य लोगों के के बयान का भी जिक्र हैं। कुल 120 लोगों को गवाह बनाया गया है।

ताजा जानकारी के मुताबिक, दिल्ली की रोहिणी कोर्ट ने आरोपी मनोज मित्तल, अमित खन्ना, कृष्ण और मिथुन पर आईपीसी की धारा 302 (हत्या), 201 (साक्ष्य नष्ट करना), 212 (अपराधी को शरण देना), 120बी (आपराधिक साजिश) के तहत आरोप लगाए हैं।

वहीं, न्यायालय द्वारा अन्य अभियुक्त दीपक, आशुतोष और अंकुश पर 201, 212, 182, 34 आईपीसी का आरोप लगाया गया। इन तीनों को आईपीसी की धारा 120बी से मुक्त कर दिया गया है। अमित पर लापरवाही से गाड़ी चलाने की धारा लगाई गई है। अब अदालत मामले में 14 अगस्त को अगली सुनवाई करेगी।

Comments are closed, but trackbacks and pingbacks are open.

ब्रेकिंग
UP में दोपह‍िया वाहनों के ल‍िए न‍ियमों में बड़ा बदलाव, 3 महीने के लिए लाइसेंस भी हो सकता है सस्‍पेंड... लालू ने कह दी दिल की बात, अब क्या करेंगे तेजस्वी, तेज प्रताप की घर वापसी फाइनल? UP राजधानी लखनऊ के शहीद पथ पर ट्रैफिक रोके बिना ग्रीन कॉरिडोर बनेगा, किसान पथ तक होना है निर्माण। बांदा परिवहन विभाग में फिटनेस का खेल! पहलगाम आतंकी हमले के बाद भारत के फैसले अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस पर डब्ल्यूओएस ने किया शक्ति उत्सव आयोज। विधान परिषद के बजट सत्र 2025-26 के अंतर्गत बजट लाईव। भारतीय नौसेना का जहाज कुठार श्रीलंका के कोलंबो पहुंचा। कृषि भारतीय अर्थव्यवस्था की रीढ़ है और किसान प्राण, केंद्रीय कृषि मंत्री। इलेक्ट्रॉनिक्स इंडस्ट्री से संरक्षणवाद को छोड़कर उपभोक्ता हितों को प्राथमिकता देने का आग्रह किया,पीय...