Breaking News in Hindi

Digvijaya का बड़ा बयान, कहा – Kamal Nath पर ED , IT और CBI का दबाव, लेकिन उनका चरित्र दबाव में आने वाला नहीं है…

भोपाल। मध्य प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री दिग्विजय सिंह ने भोपाल में रविवार को कमलनाथ के भाजपा में शामिल होने की अटकलों के बीच एक बड़ा बयान दिया है। पूर्व मुख्यमंत्री दिग्विजय सिंह ने कहा है कि मेरी कमलनाथ जी से लगातार चर्चा हो रही है। दिग्विजय सिंह ने कहा कि कमलनाथ को हम सब इंदिरा गांधी जी का तीसरा पुत्र मानते थे। कमलनाथ ने हमेशा कांग्रेस का साथ दिया है। कमलनाथ केंद्र में मंत्री रहे एआईसीसी में महामंत्री, प्रदेश कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष और मुख्यमंत्री भी रहे हैं। मुझे नहीं लगता कमलनाथ कांग्रेस पार्टी को छोड़ेंगे।

पूर्व मुख्यमंत्री दिग्विजय सिंह ने कहा कि कमलनाथ जी से लगातार कांग्रेस के वरिष्ठ नेताओं की भी चर्चा चल रही है। आईटी, ईडी और सीबीआई का जो दबाव सब पर है वह उन पर भी है। लेकिन कमलनाथ जी का ऐसा चरित्र नहीं है कि वह किसी दबाव में आएंगे। वे और कैसे खंडन करें ना तो उन्होंने अभी कांग्रेस से इस्तीफा दिया है और ना ही वह भाजपा में शामिल हुए हैं।

Comments are closed, but trackbacks and pingbacks are open.

ब्रेकिंग
UP में दोपह‍िया वाहनों के ल‍िए न‍ियमों में बड़ा बदलाव, 3 महीने के लिए लाइसेंस भी हो सकता है सस्‍पेंड... लालू ने कह दी दिल की बात, अब क्या करेंगे तेजस्वी, तेज प्रताप की घर वापसी फाइनल? UP राजधानी लखनऊ के शहीद पथ पर ट्रैफिक रोके बिना ग्रीन कॉरिडोर बनेगा, किसान पथ तक होना है निर्माण। बांदा परिवहन विभाग में फिटनेस का खेल! पहलगाम आतंकी हमले के बाद भारत के फैसले अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस पर डब्ल्यूओएस ने किया शक्ति उत्सव आयोज। विधान परिषद के बजट सत्र 2025-26 के अंतर्गत बजट लाईव। भारतीय नौसेना का जहाज कुठार श्रीलंका के कोलंबो पहुंचा। कृषि भारतीय अर्थव्यवस्था की रीढ़ है और किसान प्राण, केंद्रीय कृषि मंत्री। इलेक्ट्रॉनिक्स इंडस्ट्री से संरक्षणवाद को छोड़कर उपभोक्ता हितों को प्राथमिकता देने का आग्रह किया,पीय...