Breaking News in Hindi

Godda ही नहीं सभी सीट पर इस बार I.N.D.I.A उम्मीदवारों का होगा कब्जा: गुलाम अहमद मीर

झारखंड का सबसे हॉट सीट गोड्डा (Godda) लोकसभा है। लगातार यहां से 3 बार कमल खिला कर निशिकांत दुबे सांसद बने हुए हैं। निशिकांत दुबे के निशाने पर शुरू से ही विरोधी राज्य सरकार रही है। उन्होंने अपनी बेबाकी से सभी विपक्षियों की नींद उड़ा कर रखा है। अब इन्हें इस बार जितने नहीं देने के लिए INDIA दलों ने कमर कस ली है। गोड्डा लोकसभा समन्वय समिति की बैठक से इस सीट से कांग्रेस का उम्मीदवार बनाने का संकेत दिया है।

यहां से कांग्रेस एक महिला विधायक को उतार सकती है। झारखंड के कांग्रेस प्रभारी गुलाम अहमद मीर ने बताया कि पिछले 5 दिनों में 7 लोकसभा क्षेत्र में समन्वय समिति की बैठक आयोजित हुई। उन्होंने कहा कि सभी जगहों पर अच्छी तैयारी है। देश मे INDIA की सरकार बने इसके लिए कांग्रेस पार्टी इस बार स्थानीय में अनुभवी पुराने चेहरे के अलावा आधी आबादी, नया चेहरा और नौजवानों को तरजीह देते हुए उम्मीदवार घोषित करेगी।

झारखंड प्रभारी ने कहा कि झारखंड की सभी सीटों पर INDIA का कब्जा होगा, इस ओर कल तक सीट शेयरिंग की घोषणा हो जाएगी। प्रभारी ने कहा कि इस बार लोकसभा चुनाव में नौजवान, महिला, व्यवसायी और पिछड़ों जाती के साथ हुए धोखा और अन्याय मुख्य मुद्दा होगा।

Comments are closed, but trackbacks and pingbacks are open.

ब्रेकिंग
BRICS Summit 2026: भारत के लिए कितना अहम है यह शिखर सम्मेलन? जानिए समूह से जुड़ी जरूरी बातें आंगनवाड़ी कार्यकर्ताओं का मानदेय ₹8,000 से बढ़कर ₹12,000 प्रतिमाह: UP सरकार का बड़ा ऐलान राजस्थान निकाय चुनाव 2026: 9 और 11 सितंबर को मतदान, 14 सितंबर को आएंगे नतीजे चोरी के डर से छत पर चढ़ा दी Scorpio! गोपालगंज में क्रेन से दो मंजिल ऊपर पहुंचाई SUV सड़क बनेगी तो धंसेगी, धंसेगी तो बनेगी: केशव मौर्य इंडोनेशिया में माउंट अनाक क्राकाटाऊ में जोरदार विस्फोट, 50,000 फीट तक पहुंचा राख का गुबार भारत के राष्ट्रपति ने शिक्षकों को राष्ट्रीय पुरस्कार प्रदान किए। Happy Teachers Day 2026: शिक्षक दिवस क्यों मनाया जाता है? जानें इतिहास और महत्व शुभ जन्माष्टमी: भगवान श्रीकृष्ण के जन्मोत्सव पर देशभर में भक्ति और उल्लास Lucknow: महापौर सुषमा खर्कवाल ने सैन्य अधिकारियों संग मनाया रक्षाबंधन