Breaking News in Hindi
ब्रेकिंग
PM मोदी का 76वां जन्मदिन आज, बोले आशीर्वाद सेवा का संकल्प मजबूत करता है BRICS Summit 2026: भारत के लिए कितना अहम है यह शिखर सम्मेलन? जानिए समूह से जुड़ी जरूरी बातें आंगनवाड़ी कार्यकर्ताओं का मानदेय ₹8,000 से बढ़कर ₹12,000 प्रतिमाह: UP सरकार का बड़ा ऐलान राजस्थान निकाय चुनाव 2026: 9 और 11 सितंबर को मतदान, 14 सितंबर को आएंगे नतीजे चोरी के डर से छत पर चढ़ा दी Scorpio! गोपालगंज में क्रेन से दो मंजिल ऊपर पहुंचाई SUV सड़क बनेगी तो धंसेगी, धंसेगी तो बनेगी: केशव मौर्य इंडोनेशिया में माउंट अनाक क्राकाटाऊ में जोरदार विस्फोट, 50,000 फीट तक पहुंचा राख का गुबार भारत के राष्ट्रपति ने शिक्षकों को राष्ट्रीय पुरस्कार प्रदान किए। Happy Teachers Day 2026: शिक्षक दिवस क्यों मनाया जाता है? जानें इतिहास और महत्व शुभ जन्माष्टमी: भगवान श्रीकृष्ण के जन्मोत्सव पर देशभर में भक्ति और उल्लास

Greater Noida सोसायटी में गार्ड्स और बाउंसर ने डिलीवरी बॉय को दौड़ा-दौड़ा कर पीटा, बीच-बचाव में आए रेजिडेंट को भी नहीं बख्शा

ग्रेटर नोएडा में सिक्योरिटी गार्डों और बाउंसरो ने रेज़ीडेंट की जमकर पीटाई की जिसका एक वीडियो सोशळ मीडिा पर तेजी से वायरल हो रहा है। इतना ही नहीं  क्योरिटी गार्डों और बाउंसरो के बीच-बचाव करने आए लोगों को भी नहीं बख्शा। पीड़ित की शिकायत पर पुलिस ने 3 सिक्योरिटी गार्डों को गिरफ्तार कर लिया है

  मामला बिसरख थाना क्षेत्र के अंतर्गत आम्रपाली लेजर पार्क सोसायटी का है। पीड़ित अवनीश कुमार ने   बताया कि देर रात सोसायटी के गेट पर सिक्योरिटी गार्ड और डिलीवरी बॉय के बीच झगड़ा हो रहा था. इसी बीच वह मौके पर पहुंच गए और उन्होंने बीच बचाव का प्रयास किया. जिसके बाद सिक्योरिटी गार्ड्स ने इकट्ठा होकर उन पर ही हमला बोल दिया।

वहीं, सोसायटी निवासी मनीष कुमार ने बताया कि 20-25 सिक्योरिटी गार्ड एक व्यक्ति के साथ जमकर मारपीट कर रहे थे।  इसके साथ ही अगर कोई व्यक्ति उनको बीच बचाव के लिए जा रहा था तो उसके साथ भी मारपीट कर रहे थे। बिसरख पुलिस ने बताया कि डिलीवरी बॉय के सोसायटी में प्रवेश को लेकर विवाद हुआ था।  इस संबंध में पीड़ित की शिकायत के आधार पर पुलिस ने कार्रवाई करते हुए तीन सिक्योरिटी गार्ड को गिरफ्तार कर लिया है आगे की कार्रवाई जारी है।

Comments are closed, but trackbacks and pingbacks are open.