Breaking News in Hindi

Guru Vakri 2023: देवगुरु बृहस्पति होंगे वक्री इन राशि वालों की धन-दौलत में होगी बढ़ोतरी

Guru Vakri 2023: वैदिक ज्योतिष में देवगुरु बृहस्पति का विशेष महत्व है। जब गुरु ग्रह घर बदलता है या वक्री होता है। इसका अलग-अलग प्रभाव 12 राशियों पर पड़ता है। यह किसी के लिए अच्छा तो किसी के लिए बुरा हो सकता है। बृहस्पति 22 अप्रैल से मेष राशि में विराजमान है। अब 4 सितंबर तक इसी राशि में रहेंगे। देवगुरु के गोचर से कुछ राशि के जातकों के लिए सफलता दौर चल रहा है। आइए जानते हैं इस सूची में कौन-सी राशियां हैं।

मेष राशि

बृहस्पति के वक्री चाल से मेष राशि वालों के लिए अच्छा समय शुरू होगा। आय के नए रास्ते मिलेंगे। जो लोग व्यापारी हैं, उन्हें आर्थिक रूप से फायदा होगा।

मिथुन राशि

बृहस्पति के वक्री होने से मिथुन राशि के जातकों के लिए सफलता का दौर शुरू होगा। जो लोग प्राइवेट नौकरी कर रहे हैं। उनके जीवन में अच्छे समय की शुरुआत होगी। माता-पिता का सानिध्य मिलेगा। अगर आप प्रतियोगी परीक्षा देंगे तो सफलता मिलेगी। इस दौरान सोने में निवेश आपको खूब लाभ देगा।

सिंह राशि

सिंह राशि के जातकों को मेहनत का पूरा फल मिलेगा। इस दौरान जिस काम में निवेश करेंगे। उसमें आर्थिक लाभ होगा। अटका हुआ काम संपन्न होगा। मनोकामनाएं पूरी होने की संभावना है।

मीन राशि

मीन राशि के जातकों का जीवन खुशहाल बना रहेगा। नौकरी में नए अवसर मिलेंगे। आर्थिक स्थिति से संबंधित किसी काम का बेहतर परिणाम मिलने की संभावना है। दोस्तों के साथ मेल मुलाकात का दौर रहेगा।

डिसक्लेमर

‘इस लेख में दी गई जानकारी/सामग्री/गणना की प्रामाणिकता या विश्वसनीयता की गारंटी नहीं है। सूचना के विभिन्न माध्यमों/ज्योतिषियों/पंचांग/प्रवचनों/धार्मिक मान्यताओं/धर्मग्रंथों से संकलित करके यह सूचना आप तक प्रेषित की गई हैं। हमारा उद्देश्य सिर्फ सूचना पहुंचाना है, पाठक या उपयोगकर्ता इसे सिर्फ सूचना समझकर ही लें। इसके अतिरिक्त इसके किसी भी तरह से उपयोग की जिम्मेदारी स्वयं उपयोगकर्ता या पाठक की ही होगी।’

Comments are closed, but trackbacks and pingbacks are open.

ब्रेकिंग
BRICS Summit 2026: भारत के लिए कितना अहम है यह शिखर सम्मेलन? जानिए समूह से जुड़ी जरूरी बातें आंगनवाड़ी कार्यकर्ताओं का मानदेय ₹8,000 से बढ़कर ₹12,000 प्रतिमाह: UP सरकार का बड़ा ऐलान राजस्थान निकाय चुनाव 2026: 9 और 11 सितंबर को मतदान, 14 सितंबर को आएंगे नतीजे चोरी के डर से छत पर चढ़ा दी Scorpio! गोपालगंज में क्रेन से दो मंजिल ऊपर पहुंचाई SUV सड़क बनेगी तो धंसेगी, धंसेगी तो बनेगी: केशव मौर्य इंडोनेशिया में माउंट अनाक क्राकाटाऊ में जोरदार विस्फोट, 50,000 फीट तक पहुंचा राख का गुबार भारत के राष्ट्रपति ने शिक्षकों को राष्ट्रीय पुरस्कार प्रदान किए। Happy Teachers Day 2026: शिक्षक दिवस क्यों मनाया जाता है? जानें इतिहास और महत्व शुभ जन्माष्टमी: भगवान श्रीकृष्ण के जन्मोत्सव पर देशभर में भक्ति और उल्लास Lucknow: महापौर सुषमा खर्कवाल ने सैन्य अधिकारियों संग मनाया रक्षाबंधन