Breaking News in Hindi

Gwalior News: छात्रावास में छात्रा की संदिग्ध हालातों में मौत, स्वजनों ने करेरा रोड पर लगाया जाम

ग्वालियर-भितरवार। भितरवार के मोहनगढ़ स्थित कस्तूरबा आवासीय छात्रावास में एक छात्रा की मौत हो संदिग्ध हालातों में हो गई। मौत की सूचना मिलने के बाद स्वजन छात्रावास पहुंचे और घटना की जानकारी ली। इसके बाद छात्रावास प्रबंधन व स्टाफ पर गंभीर आरोप लगाते हुए करेरा रोड पर जाम लगा दिया। समाचार लिखे जाने तक जाम लगा हुआ था और मौके पर पुलिस मौजूद थी। पुलिस स्वजनों को समझाने का प्रयास कर रही थीा।

मोहनगढ़ के कस्तूरबा छात्रावास में मधु रावत नामक छात्रा रहकर पढ़ाई कर रही थी। लेकिन उसकी छात्रावास में ही संदिग्ध परिस्थतियों में मौत हो गई। इस बात की सूचना स्वजनों को मिली तो वे छात्रावास पहुंचे और हंगामा शुरू कर दिया। इसके बाद स्वजन करेरा रोड पर पहुंच गए और जाम लगा दिया। जाम की सूचना मिलने पर पुलिस भी मौके पर पहुंच गई। लेकिन स्वजन अपनी मांगों को लेकर अड़े हुए थे और जाम खोलने के लिए तैयार नहीं थे।

प्रबंधन व स्टाफ पर लगाए गंभीर आरोप: छात्रा के स्वजनों ने करैरा रोड पर जाम लगाया हुआ है और वे छात्रावास के स्टाफ सहित प्रबंधन पर गंभीर आरोप लगा रहे हैं। साथ ही वे पुलिस से छात्रावास के स्टाफ व प्रबंधन के खिलाफ आपराधिक मामला दर्ज करने की मांग भी कर रहे हैं।

Comments are closed, but trackbacks and pingbacks are open.

ब्रेकिंग
BRICS Summit 2026: भारत के लिए कितना अहम है यह शिखर सम्मेलन? जानिए समूह से जुड़ी जरूरी बातें आंगनवाड़ी कार्यकर्ताओं का मानदेय ₹8,000 से बढ़कर ₹12,000 प्रतिमाह: UP सरकार का बड़ा ऐलान राजस्थान निकाय चुनाव 2026: 9 और 11 सितंबर को मतदान, 14 सितंबर को आएंगे नतीजे चोरी के डर से छत पर चढ़ा दी Scorpio! गोपालगंज में क्रेन से दो मंजिल ऊपर पहुंचाई SUV सड़क बनेगी तो धंसेगी, धंसेगी तो बनेगी: केशव मौर्य इंडोनेशिया में माउंट अनाक क्राकाटाऊ में जोरदार विस्फोट, 50,000 फीट तक पहुंचा राख का गुबार भारत के राष्ट्रपति ने शिक्षकों को राष्ट्रीय पुरस्कार प्रदान किए। Happy Teachers Day 2026: शिक्षक दिवस क्यों मनाया जाता है? जानें इतिहास और महत्व शुभ जन्माष्टमी: भगवान श्रीकृष्ण के जन्मोत्सव पर देशभर में भक्ति और उल्लास Lucknow: महापौर सुषमा खर्कवाल ने सैन्य अधिकारियों संग मनाया रक्षाबंधन