Breaking News in Hindi

IAS रानू साहू को ईडी ने गिरफ्तार कर कोर्ट में किया पेश विशेष न्यायाधीश अजय सिंह राजपूत की कोर्ट में चल रही सुनवाई

रायपुर। छत्तीसगढ़ में प्रवर्तन निदेशालय (ईडी) की टीम ने आइएएस रानू साहू को गिरफ्तार कर कोर्ट में पेश किया है। विशेष न्यायाधीश अजय सिंह राजपूत की कोर्ट में सुनवाई जारी है। बता दें इससे पहले शनिवार को सुबह आठ बजे रानू साहू को ईडी दफ्तर में पूछताछ के लिए बुलाया गया। सूत्रों के मुताबिक आइएएस से कोयला परिवहन से लेकर डीएमएफ और सार्वजनिक खाद्य वितरण (पीडीएस) में भ्रष्टाचार मामले पर पूछताछ की जा रही है। रानू साहू के साथ राजनेता और कारोबारियों को भी पूछताछ के लिए बुलाया जा सकता है। यह जानकारी सामने आई है कि भ्रष्टाचार मामले में पूछताछ में संतुष्टि जनक जवाब नहीं मिलने पर कोर्ट में पेश करने के बाद उन्हें रिमांड पर भी लिया जा सकता है।

ईडी की टीम ने छत्तीसगढ़ में 21 जुलाई को तड़के सुबह 14 ठिकानों पर ताबड़तोड़ छापेमारी कार्रवाई की थी। छापेमारी के दौरान जांच में टीम ने बड़ी मात्रा में दस्तावेज बरामद किए हैं, वहीं मोबाइल फोन से लेकर कम्प्युटर, लैपटाप से भी जानकारी जुटाई गई है। ईडी ने राजधानी रायपुर में जिन प्रमुख ठिकानों पर दबिश दी है, उनमें प्रदेश कांग्रेस कोषाध्यक्ष रामगोपाल अग्रवाल के अनुपम नगर स्थित निवास और उनके बेटे के सिविल लाइन कार्यालय में दस्तावेजों की छानबीन की जा रही है। देवेंद्र नगर आफिसर्स कालोनी में आइएएस रानू साहू, ठेकेदार सुनील रामदास अग्रवाल के जोरा कार्यालय और अनुपम नगर घर में कार्रवाई जारी है। इसके अलावा कोरबा में नगर-निगम कमिश्नर प्रभाकर पांडेय के सरकारी आवास और कार्यालय से ईडी ने बड़ी मात्रा में दस्तावेज बरामद किए हैं।

ईडी की 80 सदस्यीय टीम

छापेमारी कार्रवाई में ईडी की 80 सदस्यीय टीम अलग-अलग स्थानों पर मौजूद हैं। इनमें राजधानी के अलावा कोरबा, अंबिकापुर, बिलासपुर, राजनांदगांव व रायगढ़ स्थित ठिकानों पर जांच हो रही है। ईडी ने नेता, अधिकारी और कारोबारियों के संगे-संंबंधियों की भी जानकारी जुटाई है।

Comments are closed, but trackbacks and pingbacks are open.

ब्रेकिंग
इंडोनेशिया में माउंट अनाक क्राकाटाऊ में जोरदार विस्फोट, 50,000 फीट तक पहुंचा राख का गुबार भारत के राष्ट्रपति ने शिक्षकों को राष्ट्रीय पुरस्कार प्रदान किए। Happy Teachers Day 2026: शिक्षक दिवस क्यों मनाया जाता है? जानें इतिहास और महत्व शुभ जन्माष्टमी: भगवान श्रीकृष्ण के जन्मोत्सव पर देशभर में भक्ति और उल्लास Lucknow: महापौर सुषमा खर्कवाल ने सैन्य अधिकारियों संग मनाया रक्षाबंधन Shubhash Chandra Case: 6.5 करोड़ में रफा-दफा हो गया सुभाष चंद्रा का 22 हजार करोड़ का कर्ज, बैंक झेले... भलस्वा डेयरी में बाइक जब्ती के बाद पुलिसकर्मियों पर हमला, मिर्च पाउडर डालकर पीटने का आरोप चीनी के दाम बढ़ने की मुख्य वजह क्या है ? लोअर बर्थ के नीचे सामान पर किसका हक? योगी आदित्यनाथ सरकार ने 52 प्रमुख नेताओं को दी बुलेटप्रूफ जैकेट, कीमत 10 लाख रुपए....