Breaking News in Hindi
ब्रेकिंग
PM मोदी का 76वां जन्मदिन आज, बोले आशीर्वाद सेवा का संकल्प मजबूत करता है BRICS Summit 2026: भारत के लिए कितना अहम है यह शिखर सम्मेलन? जानिए समूह से जुड़ी जरूरी बातें आंगनवाड़ी कार्यकर्ताओं का मानदेय ₹8,000 से बढ़कर ₹12,000 प्रतिमाह: UP सरकार का बड़ा ऐलान राजस्थान निकाय चुनाव 2026: 9 और 11 सितंबर को मतदान, 14 सितंबर को आएंगे नतीजे चोरी के डर से छत पर चढ़ा दी Scorpio! गोपालगंज में क्रेन से दो मंजिल ऊपर पहुंचाई SUV सड़क बनेगी तो धंसेगी, धंसेगी तो बनेगी: केशव मौर्य इंडोनेशिया में माउंट अनाक क्राकाटाऊ में जोरदार विस्फोट, 50,000 फीट तक पहुंचा राख का गुबार भारत के राष्ट्रपति ने शिक्षकों को राष्ट्रीय पुरस्कार प्रदान किए। Happy Teachers Day 2026: शिक्षक दिवस क्यों मनाया जाता है? जानें इतिहास और महत्व शुभ जन्माष्टमी: भगवान श्रीकृष्ण के जन्मोत्सव पर देशभर में भक्ति और उल्लास

IAS शैलबाला मार्टिन ने मंदिरों में लगे लाउडस्पीकर पर उठाए सवाल, गरमाई सियासत

भोपाल : मध्य प्रदेश में लाउडस्पीकर की तेज ध्वनि पर प्रतिबंध है। तेज लाउडस्पीकर को लेकर अब तक बहुत से एक्शन भी हुए हैं। वहीं मस्जिदों और मंदिरों से लाउडस्पीकर उतारने की कई वीडियो भी सामने आई हैं। इसी बीच आईएएस शैल बाला की एक पोस्ट सामने आई है। जिसमें ऑफिसर ने मंदिर में लाउडस्पीकर को लेकर सवाल उठाए हैं। पोस्ट सामने के बाद प्रदेश की राजनीति गरमा गई है।

PunjabKesari

आईएएस शैलबाला मार्टिन ने एक यूजर को रिप्लाई करते हुए मंदिर पर लगे लाउडस्पीकर को सवाल उठाए। उन्होंने लिखा- मंदिर पर लगे लाउडस्पीकर जो कई गलियों में दूर तक स्पीकर के माध्यम से ध्वनि प्रदूषण फैलाते हैं। आधी रात तक बजते हैं उनसे किसी को डिस्टरबेंस नहीं होता। आईएएस शैलबाला की इस पोस्ट के बाद राजनीतिक गलियारों में हड़कंप मचा हुआ है।

जानिए कौन है शैलबाला मार्टिन

शैलबाला मार्टिन मध्य प्रदेश कैडर की सीनियर आईएएस अधिकारी हैं। उनका जन्म 9 अप्रैल 1965 को झाबुआ, मध्य प्रदेश में हुआ था और वह 2009 बैच की अधिकारी हैं। शैलबाला मार्टिन ने अपनी प्रारंभिक शिक्षा इंदौर के होल्कर साइंस कॉलेज से प्राप्त की और 1983 में मास्टर ऑफ आर्ट्स (M.A.) की डिग्री हासिल की। शैलबाला मार्टिन अपनी बेबाकी और स्पष्टवादिता के लिए जानी जाती हैं। इससे पहले भी वे कई बार सरकार को घेर चुकी है।

Comments are closed, but trackbacks and pingbacks are open.