Breaking News in Hindi

Instagram यूजर्स बना सकेंगे अपना AI चैटबॉट, पूछे गए सवालों का देगा जवाब; ऐसे करेगा काम

नई दिल्ली। Instagram अपने यूजर्स के लिए कई खास फीचर्स को पेश करता रहता है। कंपनी समय-समय पर अपने यूजर्स के लिए नए अपडेट भी जारी करता रहता रहता है। AI की बारे में कौन नहीं जानता है। एआई की पॉपुलैरिटी किसी से छुपी नहीं है, यहीं वजह है की बड़ी टेक कंपनियां इस पर काम कर रही हैं।

मीडिया रिपोर्ट की माने तो इंस्टग्राम बहुत जल्द एक नया फीचर पेश करने वाला है। इंस्टाग्राम कथित तौर पर एक ऐसे फीचर पर काम कर रहा है जो यूजर्स को अपने स्वयं के, पर्सनल एआई चैटबॉट बनाने देगा। यह फीचर फ़िलहाल टेस्टिंग फेज में है।

Instagram यूजर्स बना सकेंगे अपना AI चैटबॉट

एक रिपोर्ट के अनुसार आने वाला फीचर यूजर्स को चैटबॉट्स के लिंग, उम्र, जाती और रुचियों को प्राइवेट करने की अनुमति दे सकती है। चैटबॉट्स का इस्तेमाल सपोर्ट के लिए भी किया जा सकता है। रिपोर्ट में कहा गया है कि चैटबॉट को प्राइवेट करने के बाद, यूजर्स इसे नाम दे सकते हैं, इसे एक अवतार दे सकते हैं और चैट विंडो के माध्यम से इससे बात कर सकते हैं।

कंपनी ने अभी तक इसको लेकर कोई जानकारी शेयर नहीं की है। चैटबॉट्स का इस्तेमाल यूजर्स द्वारा पूछे गए सवालों के जवाब और स्पैम कंटेंट को फिलटर करने के लिए किया जा सकता है।

मेटा का हाल ही में लॉन्च किया AI असिस्टेंट

इस साल सितंबर में मेटा ने अपने कनेक्ट लॉन्च इवेंट के दौरान अपना एआई असिस्टेंट पेश किया था। मेटा एआई नामक यह एआई असिस्टेंट जल्द ही वॉट्सऐप, इंस्टाग्राम और फेसबुक पर उपलब्ध होने की सूचना है। मेटा एआई एक नया असिस्टेंट है जिसके साथ आप एक पर्सनल की तरह बातचीत कर सकते हैं वॉट्सऐप, मैसेंजर, इंस्टाग्राम पर उपलब्ध है और जल्द ही रे-बैन मेटा स्मार्ट ग्लास और क्वेस्ट 3 पर आ रहा है।

मेटा एआई के अलावा, कंपनी ने यह भी कहा कि उसने अलग-अलग कैरेक्टर के साथ-साथ बैकग्राउंड स्टोरी के साथ 28 अन्य एआई चैटबॉट भी पेश किए हैं। इतना ही नहीं, इन चैटबॉट्स की सोशल मीडिया पर प्रोफाइल भी होगी।

Comments are closed, but trackbacks and pingbacks are open.

ब्रेकिंग
BRICS Summit 2026: भारत के लिए कितना अहम है यह शिखर सम्मेलन? जानिए समूह से जुड़ी जरूरी बातें आंगनवाड़ी कार्यकर्ताओं का मानदेय ₹8,000 से बढ़कर ₹12,000 प्रतिमाह: UP सरकार का बड़ा ऐलान राजस्थान निकाय चुनाव 2026: 9 और 11 सितंबर को मतदान, 14 सितंबर को आएंगे नतीजे चोरी के डर से छत पर चढ़ा दी Scorpio! गोपालगंज में क्रेन से दो मंजिल ऊपर पहुंचाई SUV सड़क बनेगी तो धंसेगी, धंसेगी तो बनेगी: केशव मौर्य इंडोनेशिया में माउंट अनाक क्राकाटाऊ में जोरदार विस्फोट, 50,000 फीट तक पहुंचा राख का गुबार भारत के राष्ट्रपति ने शिक्षकों को राष्ट्रीय पुरस्कार प्रदान किए। Happy Teachers Day 2026: शिक्षक दिवस क्यों मनाया जाता है? जानें इतिहास और महत्व शुभ जन्माष्टमी: भगवान श्रीकृष्ण के जन्मोत्सव पर देशभर में भक्ति और उल्लास Lucknow: महापौर सुषमा खर्कवाल ने सैन्य अधिकारियों संग मनाया रक्षाबंधन