Breaking News in Hindi

J&K: राजौरी मुठभेड़ में सेना का एक जवान शहीद, सुरक्षाबलों ने एक आतंकी को किया ढेर

जम्मू-कश्मीर में राजौरी जिले के एक सुदूर गांव में सुरक्षाबलों और आतंकियों के बीच मुठभेड़ चल रही है। इस मुठभेड़ में एक सेना का जवान शहीद हो गया है जबकि SPO समेत तीन जवान घायल बताए जा रहे हैं। घायलों को इलाज के लिए नजदीकी अस्पताल में भर्ती कराया गया है, जहां उनका उपचार किया जा रहा है। इस एनकाउंटर में सेना के जवानों ने एक आतंकी को मार गिराया है।

जम्मू क्षेत्र के अतिरिक्त पुलिस महानिदेशक मुकेश सिंह ने बताया कि राजौरी के नारला गांव में आतंकवादियों और सुरक्षा बलों के बीच मुठभेड़ शुरू हुई। उन्होंने कहा कि सेना और जम्मू-कश्मीर पुलिस का विशेष अभियान समूह (एसओजी) मुठभेड़ स्थल पर डटे हैं तथा विस्तृत ब्योरे की प्रतीक्षा है। पहले के जारी अपडेट के मुताबिक, अधिकारी ने बताया कि शुरूआती गोलीबारी में एक जवान घायल हुआ है, जबकि आतंकवादियों को मार गिराने के लिए मुठभेड़ स्थल के लिए अतिरिक्त बल रवाना कर दिया गया है।

अधिकारी ने बताया कि सुरक्षा बलों ने सोमवार शाम को पटराडा इलाके के वनक्षेत्र में एक तलाशी व घेराबंदी अभियान शुरू किया था और दो लोगों की संदिग्ध गतिविधियों को देखते हुए कुछ गोलियां भी चलाई थी। उन्होंने बताया कि दोनों संदिग्ध अंधेरे और घने जंगलों का फायदा उठाकर मौके से भागने में सफल रहे, लेकिन पीठ पर टांगने वाला अपना बैग वहीं छोड़ गए, जिसे सुरक्षा बलों द्वारा जब्त कर लिया गया।

अधिकारी के मुताबिक, उसमें से कुछ कपड़े और कुछ अन्य सामग्रियां बरामद की गयी हैं। अधिकारियों ने बताया कि फरार आतंकवादियों का पता लगाने के लिए बम्बेल और नारला सहित आसपास के इलाकों में घेराबंदी और तलाशी अभियान तेज कर दिया गया है। उन्होंने बताया कि आखिरी खबर मिलने तक दोनों पक्षों के बीच गोलीबारी जारी थी।

Comments are closed, but trackbacks and pingbacks are open.

ब्रेकिंग
आंगनवाड़ी कार्यकर्ताओं का मानदेय ₹8,000 से बढ़कर ₹12,000 प्रतिमाह: UP सरकार का बड़ा ऐलान राजस्थान निकाय चुनाव 2026: 9 और 11 सितंबर को मतदान, 14 सितंबर को आएंगे नतीजे चोरी के डर से छत पर चढ़ा दी Scorpio! गोपालगंज में क्रेन से दो मंजिल ऊपर पहुंचाई SUV सड़क बनेगी तो धंसेगी, धंसेगी तो बनेगी: केशव मौर्य इंडोनेशिया में माउंट अनाक क्राकाटाऊ में जोरदार विस्फोट, 50,000 फीट तक पहुंचा राख का गुबार भारत के राष्ट्रपति ने शिक्षकों को राष्ट्रीय पुरस्कार प्रदान किए। Happy Teachers Day 2026: शिक्षक दिवस क्यों मनाया जाता है? जानें इतिहास और महत्व शुभ जन्माष्टमी: भगवान श्रीकृष्ण के जन्मोत्सव पर देशभर में भक्ति और उल्लास Lucknow: महापौर सुषमा खर्कवाल ने सैन्य अधिकारियों संग मनाया रक्षाबंधन Shubhash Chandra Case: 6.5 करोड़ में रफा-दफा हो गया सुभाष चंद्रा का 22 हजार करोड़ का कर्ज, बैंक झेले...