Breaking News in Hindi

JMM भी झारखंड में कांग्रेस और RJD के रंग में रंगी- हजारीबाग में बोले PM मोदी

झारखंड के हजारीबाग में विशाल परिवर्तन महासभा में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने आज बुधवार को कहा कि कांग्रेस ने अपने एक परिवार के लिए देश में हर जगह से आदिवासी परिवार की पहचान को ही मिटा दिया. कांग्रेस ने कभी भी आदिवासी समाज को महत्व नहीं दिया. उन्होंने यह भी कहा कि झारखंड के साथ हमारा विशेष रिश्ता बन गया है. इसलिए झारखंड मुझे बार-बार बुलाता है और मैं बार-बार चला आता हूं.

पीएम मोदी ने कांग्रेस पर हमला करते हुए कहा, “कांग्रेस ने अपने एक परिवार को पहचान दिलाने के लिए, देश के कोने-कोने में बसे आदिवासी परिवारों की पहचान तक मिटा दी. कांग्रेस ने आजादी की जंग में इतना बड़ा योगदान देने वाले आदिवासी समाज को कभी महत्व ही नहीं दिया.” उन्होंने कहा कि सारी योजनाएं एक ही परिवार के बेटे-बेटी के नाम पर, सारी सड़कें, सारी इमारतें एक ही परिवार के बेटे-बेटी के नाम पर कर दिया गया. ऐसी परिवारवादी सोच ने हमारे देश को बहुत नुकसान पहुंचाया.

परिवर्तन होगा तभी झारखंड आगे बढ़ेगाः PM मोदी

केंद्र की ओर से झारखंड के लिए किए जा रहे काम के बारे में पीएम मोदी ने कहा कि केंद्र सरकार झारखंड के विकास के लिए एक ओर दिन-रात मेहनत कर रही है, जबकि झारखंड सरकार, राज्य के विकास को पटरी से उतारने में लगी है. आज यहां का बच्चा-बच्चा जान चुका है, राज्य के विकास में सबसे बड़ी बाधा कांग्रेस, झारखंड मुक्ति मोर्चा (JMM) और राष्ट्रीय जनता दल (RJD) का गठजोड़ है. झारखंड तभी आगे जाएगा, जब ये सरकार हटेगी. झारखंड तभी आगे जाएगा, जब यहां परिवर्तन होगा.

आरजेडी पर हमला करते हुए पीएम मोदी ने कहा कि आरजेडी के लोगों ने झारखंड को अपनी लूट का ठिकाना बना रखा था. जल-जंगल-जमीन की खुलेआम लूट हुआ करती थी. इस इलाके को इन्होंने अपराधियों-माफियाओं का सेफ हाउस बना रखा था और आरजेडी वालों को दिल्ली से कौन शह दे रहा था?- कांग्रेस पार्टी.

JMM भी कांग्रेस-RJD के रंग में रंग गईः PM मोदी

उन्होंने आगे कहा कि अब जेएमएम भी कांग्रेस और आरजेडी के रंग में रंग गई है. ये वो पुरानी जेएमएम नहीं है. आज जेएमएम पर कांग्रेस के इको सिस्टम ने कब्जा कर लिया है. आज जेएमएम पर कांग्रेस का भूत सवार है. उसने अपनी भाषा बदली, चरित्र बदला, और अब ये झारखंड की आत्मा को ही बदलने चले हैं. जेएमएम और कांग्रेस वाले झारखंड में घोटालों का मैराथन कराने में लगे हुए हैं.

जनजातीय संस्कृति की तारीफ करते हुए पीएम मोदी ने कहा कि झारखंड की इस धरती ने जनजातीय संस्कृति को खूब संजोया है. भगवान बिरसा मुंडा की प्रेरणा को संजोया है. गांधी जयंती के पावन अवसर पर आज मुझे यहां आने का मौका मिला है. स्वतंत्रता आंदोलन के दौरान सन 1925 में महात्मा गांधी हजारीबाग आए थे. उनके विचार, उनकी शिक्षाएं… हमारे संकल्पों का हिस्सा है. मैं बापू को नमन करता हूं, श्रद्धांजलि देता हूं.

उन्होंने आगे कहा कि झारखंड के साथ बीजेपी का और मेरा… अपना एक खास रिश्ता बन गया है. ये रिश्ता दिल का रिश्ता है, साझे सपनों का रिश्ता है. इसलिए झारखंड मुझे बार-बार बुलाता है और मैं भी बार-बार दौड़ा चला आता हूं.

Comments are closed, but trackbacks and pingbacks are open.

ब्रेकिंग
सड़क बनेगी तो धंसेगी, धंसेगी तो बनेगी: केशव मौर्य इंडोनेशिया में माउंट अनाक क्राकाटाऊ में जोरदार विस्फोट, 50,000 फीट तक पहुंचा राख का गुबार भारत के राष्ट्रपति ने शिक्षकों को राष्ट्रीय पुरस्कार प्रदान किए। Happy Teachers Day 2026: शिक्षक दिवस क्यों मनाया जाता है? जानें इतिहास और महत्व शुभ जन्माष्टमी: भगवान श्रीकृष्ण के जन्मोत्सव पर देशभर में भक्ति और उल्लास Lucknow: महापौर सुषमा खर्कवाल ने सैन्य अधिकारियों संग मनाया रक्षाबंधन Shubhash Chandra Case: 6.5 करोड़ में रफा-दफा हो गया सुभाष चंद्रा का 22 हजार करोड़ का कर्ज, बैंक झेले... भलस्वा डेयरी में बाइक जब्ती के बाद पुलिसकर्मियों पर हमला, मिर्च पाउडर डालकर पीटने का आरोप चीनी के दाम बढ़ने की मुख्य वजह क्या है ? लोअर बर्थ के नीचे सामान पर किसका हक?