Breaking News in Hindi

Joe Biden की पत्नी जिल कोरोना संक्रमित, अमेरिकी राष्ट्रपति के G20 समिट में आने पर संशय

वाशिंगटन । अमेरिकी राष्ट्रपति जो बाइडन की पत्नी और प्रथम महिला जिल बाइडन कोरोना संक्रमित हो गई है। व्हाइट हाउस ने सोमवार को जानकारी दी कि जिल बाइडेन में कोरोना के हल्के लक्षण देखे गए हैं, वहीं दूसरी ओर अमेरिकी राष्ट्रपति जो बाइडन का कोरोना टेस्ट नेगेटिव निकला है। गौरतलब है कि बीते साल अगस्त में भी अमेरिकी राष्ट्रपति जो बाइडेन की पत्नी कोरोना संक्रमित हो गई थी।

क्या G-20 समिट में आएंगे बाइडेन

जिल बाइडन के कोरोना पॉजिटिव पाए जाने के बाद अब यह संशय की स्थिति निर्मित हो गई है कि अमेरिकी राष्ट्रपति जो बाइडन के G20 समिट में आएंगे या नहीं। अभी तक व्हाइट हाउस से इस बारे में कोई भी आधिकारिक जानकारी सामने नहीं आई है।

जी-20 शिखर सम्मेलन की तैयारियां पूरी

इधर राजधानी दिल्ली में जी-20 शिखर सम्मेलन को लेकर तैयारियां पूरी हो चुकी है। जी-20 शिखर सम्मेलन 09-10 सितंबर को राष्ट्रीय राजधानी में आयोजित होगा। रूस के बाद चीन के राष्ट्रपति ने भी जी-20 शिखर सम्मेलन में हिस्सा नहीं लेने का ऐलान किया है। जी-20 शिखर सम्मेलन के बतौर अध्यक्ष भारत सभी देशों के बीच सामंजस्य बनाने का प्रयास कर रहा है। एक तरफ अमेरिका के पक्ष में सबसे अमीर 7 देशों का समूह (जी-7) और दूसरी तरफ रूस व चीन का गठजोड़ के बीच बढ़ते तनाव से जी-20 के भावी स्वरूप को लेकर भी सवाल उठ खड़े हुए हैं।

जी-20 में शामिल हैं ये देश

जी-20 संगठन में 19 देश (अर्जेंटीना, आस्ट्रेलिया, ब्राजील, कनाडा, चीन, फ्रांस, जर्मनी, इंडिया, इंडोनेशिया, इटली, जापान, दक्षिण कोरिया, मैक्सिको, रूस, सउदी अरब, दक्षिणी अफ्रीका, तुर्किए, ब्रिटेन और अमेरिका) और यूरोपीय संघ हैं। इन देशों में विश्व की दो तिहाई आबादी रहती है।

Comments are closed, but trackbacks and pingbacks are open.

ब्रेकिंग
इंडोनेशिया में माउंट अनाक क्राकाटाऊ में जोरदार विस्फोट, 50,000 फीट तक पहुंचा राख का गुबार भारत के राष्ट्रपति ने शिक्षकों को राष्ट्रीय पुरस्कार प्रदान किए। Happy Teachers Day 2026: शिक्षक दिवस क्यों मनाया जाता है? जानें इतिहास और महत्व शुभ जन्माष्टमी: भगवान श्रीकृष्ण के जन्मोत्सव पर देशभर में भक्ति और उल्लास Lucknow: महापौर सुषमा खर्कवाल ने सैन्य अधिकारियों संग मनाया रक्षाबंधन Shubhash Chandra Case: 6.5 करोड़ में रफा-दफा हो गया सुभाष चंद्रा का 22 हजार करोड़ का कर्ज, बैंक झेले... भलस्वा डेयरी में बाइक जब्ती के बाद पुलिसकर्मियों पर हमला, मिर्च पाउडर डालकर पीटने का आरोप चीनी के दाम बढ़ने की मुख्य वजह क्या है ? लोअर बर्थ के नीचे सामान पर किसका हक? योगी आदित्यनाथ सरकार ने 52 प्रमुख नेताओं को दी बुलेटप्रूफ जैकेट, कीमत 10 लाख रुपए....