Breaking News in Hindi

Kartik Mela 2023: उज्‍जैन में कार्तिक मेला चुनाव आचार संहिता समाप्त होने के बाद लगेगा

उज्जैन । मोक्षदायिनी शिप्रा नदी के किनारे कार्तिक पूर्णिमा (इस बार 26-27 नवंबर को) से लोक पारंपरिक मेला लगाने की परंपरा है, जो इस साल टूट रही है।

नगर निगम के प्रभारी आयुक्त आशीष पाठक का कहना है कि कार्तिक मेला चुनाव आचार संहिता समाप्त होने के बाद ही लगेगा। 3 दिसंबर को चुनाव परिणाम घोषित हो जाएंगे। जनप्रतिनिधि ही मेले की तारीख और कार्यक्रम तय करेंगे। हां, इसके पहले 28 नवंबर को मेले में दुकान, झूले लगाने को भूखंड का आवंटन कर दिया जाएगा।

मालूम हो कि मालवांचल की लोक संस्कृति को जीवित रखने और लोगों को उम्दा व्यापार-व्यवसाय के अवसर मुहैया कराने के लिए नगर निगम कई वर्षों से कार्तिक मेले का आयोजन कर रही है।

परंपरा हर वर्ष कार्तिक पूर्णिमा के दिन से मेले का शुभारंभ करने की है, मगर इस बार शुभारंभ अनौपचारिक रूप से भी नहीं किया जा रहा है। वजह, मेला लगाने की अनुमति निर्वाचन आयोग से देरी से मिलना है। जिसके कारण निगम अधिकारी मेले में दुकान, झूले लगाने को भूखंड आवंटित करने की प्रकिया समय रहते न कर पाए।

Comments are closed, but trackbacks and pingbacks are open.

ब्रेकिंग
BRICS Summit 2026: भारत के लिए कितना अहम है यह शिखर सम्मेलन? जानिए समूह से जुड़ी जरूरी बातें आंगनवाड़ी कार्यकर्ताओं का मानदेय ₹8,000 से बढ़कर ₹12,000 प्रतिमाह: UP सरकार का बड़ा ऐलान राजस्थान निकाय चुनाव 2026: 9 और 11 सितंबर को मतदान, 14 सितंबर को आएंगे नतीजे चोरी के डर से छत पर चढ़ा दी Scorpio! गोपालगंज में क्रेन से दो मंजिल ऊपर पहुंचाई SUV सड़क बनेगी तो धंसेगी, धंसेगी तो बनेगी: केशव मौर्य इंडोनेशिया में माउंट अनाक क्राकाटाऊ में जोरदार विस्फोट, 50,000 फीट तक पहुंचा राख का गुबार भारत के राष्ट्रपति ने शिक्षकों को राष्ट्रीय पुरस्कार प्रदान किए। Happy Teachers Day 2026: शिक्षक दिवस क्यों मनाया जाता है? जानें इतिहास और महत्व शुभ जन्माष्टमी: भगवान श्रीकृष्ण के जन्मोत्सव पर देशभर में भक्ति और उल्लास Lucknow: महापौर सुषमा खर्कवाल ने सैन्य अधिकारियों संग मनाया रक्षाबंधन