Breaking News in Hindi
ब्रेकिंग
अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस पर डब्ल्यूओएस ने किया शक्ति उत्सव आयोज। विधान परिषद के बजट सत्र 2025-26 के अंतर्गत बजट लाईव। भारतीय नौसेना का जहाज कुठार श्रीलंका के कोलंबो पहुंचा। कृषि भारतीय अर्थव्यवस्था की रीढ़ है और किसान प्राण, केंद्रीय कृषि मंत्री। इलेक्ट्रॉनिक्स इंडस्ट्री से संरक्षणवाद को छोड़कर उपभोक्ता हितों को प्राथमिकता देने का आग्रह किया,पीय... PM Modi ने बागेश्वर धाम की पर्ची निकाल दीं, धीरेंद्र शास्त्री बोले। विधान सभा बजट सत्र 2025-26 का चौथा दिन। मात्र 250 रुपए जमा करने पर आपको मिलेगा 78 लाख रुपए तक! CM योगी ने विधानसभा में शिवपाल यादव पर कसा तंज। देश की पहली दुनिया की 5वीं नाइट सफारी विकसित हो रही, प्रदेश वासियों को नाइट सफारी की मिलेगी सौगात,जा...

महाकुम्भ में पुलिस से नविको का झगड़ा, नदी में फेंकने की धमकी!

महाकुंभ क्षेत्र में वीआईपी घाट पर एक गंभीर घटना सामने आई है। यहां तैनात यूपी पुलिस कर्मी के साथ प्राइवेट नाविकों ने मारपीट की और सोने की चेन छीन ली। घटना 12 फरवरी की शाम करीब 8 बजे की है।

36वीं वाहिनी पीएसी, रामनगर वाराणसी के सिपाही अमित कुमार सिंह वर्तमान में वीआईपी घाट जेटी पर तैनात हैं। उनके मुताबिक, उच्चाधिकारियों के निर्देश पर नौका संचालन बंद था। इसी दौरान बड़ी संख्या में प्राइवेट नाविक जेटी पर आ गए और प्रशासन के खिलाफ नारेबाजी करने लगे। सिपाही के समझाने पर भीड़ आक्रोशित हो गई।

पुलिस कर्मी के साथ प्राइवेट नाविकों ने मारपीट की। इसके बाद उनकी कीमती सोने की चेन छीन ली। आरोपियों में अरैल निवासी सन्नी निषाद, कंजसा निवासी रितेश, अरैल निवासी पिंटू चौधरी और उनका छोटा भाई शामिल हैं।

नविको ने पुलिसकर्मी को यमुना मुना नदी में फेंककर जान से मारने की धमकी दी।


इन चारों नामजद आरोपियों के अलावा 10-15 अज्ञात नाविकों ने मिलकर सिपाही पर हमला किया। इस दौरान उनके गले से 26.690 ग्राम (22 कैरेट) की सोने की चेन छीन ली गई। उन्हें यमुना नदी में फेंककर जान से मारने की धमकी दी गई।

पुलिस प्रशासन के खिलाफ गाली-गलौज व नारेबाजी करने लगे।

सिपाही अमित कुमार सिंह ने बताया- 11 फरवरी को शाम लगभग 07:15 बजे मैं VIP घाट हाईकोर्ट जेटी पर ड्यूटी पर था। उच्चाधिकारियों के आदेश से नावों का संचालन बन्द था। अचानक भारी संख्या में प्राईवेट नाविक जो वीआईपी घाट जेटी के बगल में नाव संचालन करते हैं। जो भारी संख्या में नाविक जेटी पर आ गए। पुलिस प्रशासन के खिलाफ गाली-गलौज व नारेबाजी करने लगे।

यूपी पुलिस के ऊपर‌ नविको ने मिलकर बोला हमला।

हम लोगों ने समझाकर सुरक्षा के दृष्टिगत जेटी को खाली कराने के लिए कहा। जिस पर भीड़ के बीच से दो नाविक सन्नी निषाद पुत्र स्व. राधे निवासी अरैल प्रयागराज, रितेश पुत्र अज्ञात निवासी कन्जासा प्रयागराज, पिन्टू चौधरी और उसका छोटा भाई निवासी अरैल प्रयागराज और अज्ञात 10-15 नाविकों ने मिलकर मेरे ऊपर हमला बोल दिया।

सोने की चेन भी छीनी,मेरे साथ मार-पीट व गाली गलौज व मेरे गले में पड़ी सोने की चेन वजन 26.69 ग्राम (22 कैरेट) की छिन ली। किसी तरह मेरे साथ डयूटी में नियुक्त पुलिस अधिकारियों द्वारा बीच-बचाव कर मेरी जान बचाया, नहीं तो मेरी जान ले लेते क्योंकि भीड़ में उपस्थित लोग मारकर मुझे यमुना में फेंक देने की बात कर रहे थे। मुझे गम्भीर चोटें आयी है। थाना प्रभारी देवेन्द्र कुमार शर्मा ने बताया- सिपाही की शिकायत पर केस नंबर 191/25 दर्ज किया गया है। आरोपियों के खिलाफ विभिन्न धाराओं में मुकदमा दर्ज कर लिया गया है। पुलिस सबूतों के आधार पर आगे की कानूनी कार्रवाई करेगी।

Leave A Reply

Your email address will not be published.