Breaking News in Hindi

MBA पेपर लीक मामला: DAVV में NSUI का उग्र प्रदर्शन, अक्षय बम के कॉलेज की मान्यता रद्द करने की मांग पर अड़े

MBA पेपर लीक कांड मामले में कांग्रेस लगातार उच्च शिक्षा विभाग और DAVV को घेरने में लगी है। जहा बीते दिन कांग्रेस के मुख्य प्रवक्ता ने प्रेस वार्ता कर भाजपा को घेरने की कोशिश की तो वही मंगलवार को NSUI के नेताओं ने RNT मार्ग स्थित DAVV परिसर में उग्र प्रदर्शन किया। कांग्रेस के छात्र संगठन के प्रदेश अध्यक्ष और जिला अध्यक्ष रजत पटेल के नेतृत्व में सकड़ों की संख्या में छात्र पहुंचे और कुलपति के खिलाफ नारेबाजी की।

NSUI की मांग है कि दोषी कॉलेज की मान्यता रद्द की जाए और कुलपति डॉ रेणु जैन अपने पद से इस्तीफा दे। प्रदर्शन के दौरान मौके पर भारी पुलिस बल मौजूद रहा। एसीपी तुषार सिंह ने बताया कि जो छात्र संगठन के कुछ लोग उग्र हुए थे जिन्हें पुलिस वैन में थाने ले जाया गया है। जानकारी के अनुसार एक तरफ जहां कुलपति के खिलाफ छात्र संगठन के लोग जमकर नारेबाजी कर रहे थे तो दूसरी ओर कुलपति आरएनटी मार्ग स्थित कार्यालय में मौजूद नहीं थी। वह तक्षशिला परिसर खंडवा रोड स्थित एक कार्यक्रम में शिरकत कर रही थी। वही इस मामले में ज्यादा हंगामा कर रहे हैं छात्र नेताओं को पुलिस गाड़ी में भरकर लेकर रवाना हो गई।

Comments are closed, but trackbacks and pingbacks are open.

ब्रेकिंग
आंगनवाड़ी कार्यकर्ताओं का मानदेय ₹8,000 से बढ़कर ₹12,000 प्रतिमाह: UP सरकार का बड़ा ऐलान राजस्थान निकाय चुनाव 2026: 9 और 11 सितंबर को मतदान, 14 सितंबर को आएंगे नतीजे चोरी के डर से छत पर चढ़ा दी Scorpio! गोपालगंज में क्रेन से दो मंजिल ऊपर पहुंचाई SUV सड़क बनेगी तो धंसेगी, धंसेगी तो बनेगी: केशव मौर्य इंडोनेशिया में माउंट अनाक क्राकाटाऊ में जोरदार विस्फोट, 50,000 फीट तक पहुंचा राख का गुबार भारत के राष्ट्रपति ने शिक्षकों को राष्ट्रीय पुरस्कार प्रदान किए। Happy Teachers Day 2026: शिक्षक दिवस क्यों मनाया जाता है? जानें इतिहास और महत्व शुभ जन्माष्टमी: भगवान श्रीकृष्ण के जन्मोत्सव पर देशभर में भक्ति और उल्लास Lucknow: महापौर सुषमा खर्कवाल ने सैन्य अधिकारियों संग मनाया रक्षाबंधन Shubhash Chandra Case: 6.5 करोड़ में रफा-दफा हो गया सुभाष चंद्रा का 22 हजार करोड़ का कर्ज, बैंक झेले...