Breaking News in Hindi

MD ड्रग्स का बड़ा सप्लायर मंदसौर पुलिस ने किया गिरफ्तार, भोपाल की फैक्ट्री से अन्य राज्यों में ड्रग्स करता था सप्लाई

भोपाल/मंदसौर। मध्य प्रदेश के भोपाल में अवैध MD ड्रग्स की फैक्ट्री पकड़ने और 18 सौ 40 करोड रुपए से ज्यादा की अवैध ड्रग्स पकड़ने के मामले में मंदसौर पुलिस ने मालिया खेरखेड़ा गांव के तस्कर हरीश आंजना को गिरफ्तार कर गुजरात एटीएस को सौंप दिया है, एटीएस पुलिस मंदसौर से हरीश आंजना को पकड़कर ले गई है। मंदसौर में रतलाम रेंज के डीआईजी मनोज कुमार सिंह ने मीडिया को जानकारी देते हुए बताया कि भोपाल में जो ड्रग्स की फैक्ट्री पकड़ी गई थी उसमें हरीश आंजना को आरोपी बनाया था।

मंदसौर पुलिस ने जानकारी मिलते ही हरीश आंजना को गिरफ्तार कर लिया था और आज उसे गुजरात एटीएस को सौंप दिया गया है। प्रारंभिक पूछताछ में गिरफ्तार आरोपी हरीश आंजना ने बताया कि मंदसौर के ही रहने वाले प्रेम पाटीदार से भी उसने अवैध ड्रग्स की सप्लाई ली है।

इसके अलावा राजस्थान के अन्य तस्करों के भी नाम सामने आए हैं जिनकी पुलिस तलाश कर रही है। मंदसौर पुलिस ने हरीश आंजना नाम के जिस आरोपी को गिरफ्तार किया है उसके ऊपर पहले से कई आपराधिक प्रकरण दर्ज हैं इसमें अफीम और अन्य मादक पदार्थ तस्करी के मामले भी शामिल है।

Comments are closed, but trackbacks and pingbacks are open.

ब्रेकिंग
आंगनवाड़ी कार्यकर्ताओं का मानदेय ₹8,000 से बढ़कर ₹12,000 प्रतिमाह: UP सरकार का बड़ा ऐलान राजस्थान निकाय चुनाव 2026: 9 और 11 सितंबर को मतदान, 14 सितंबर को आएंगे नतीजे चोरी के डर से छत पर चढ़ा दी Scorpio! गोपालगंज में क्रेन से दो मंजिल ऊपर पहुंचाई SUV सड़क बनेगी तो धंसेगी, धंसेगी तो बनेगी: केशव मौर्य इंडोनेशिया में माउंट अनाक क्राकाटाऊ में जोरदार विस्फोट, 50,000 फीट तक पहुंचा राख का गुबार भारत के राष्ट्रपति ने शिक्षकों को राष्ट्रीय पुरस्कार प्रदान किए। Happy Teachers Day 2026: शिक्षक दिवस क्यों मनाया जाता है? जानें इतिहास और महत्व शुभ जन्माष्टमी: भगवान श्रीकृष्ण के जन्मोत्सव पर देशभर में भक्ति और उल्लास Lucknow: महापौर सुषमा खर्कवाल ने सैन्य अधिकारियों संग मनाया रक्षाबंधन Shubhash Chandra Case: 6.5 करोड़ में रफा-दफा हो गया सुभाष चंद्रा का 22 हजार करोड़ का कर्ज, बैंक झेले...