Breaking News in Hindi

Mirzapur News: मड़ई में सो रहे किसान की बेरहमी से गला रेत कर हत्या, परिजनों में मचा कोहराम

उत्तर प्रदेश में मिर्जापुर जिले के अदलहाट क्षेत्र में एक किसान की गला रेत कर हत्या कर दी गई। उसका शव मंगलवार सुबह पाया गया। पुलिस अधीक्षक अभिनंदन ने बताया कि टेढुआ गांव निवासी सोहन यादव (50) घर के पास अपनी मडई में सोया हुआ था। वहां पशुओं के लिए चारा और चारा काटने की मशीन थी। घर के लोग मकान में थे। बीती रात किसी समय सोहन की गला रेत कर हत्या कर दी गई।

घटना की सूचना के बाद डॉग स्क्वाड एवं फोरेंसिक टीम मौके पर
घटना की जानकारी मंगलवार को यानी आज सुबह परिवार के लोगों को हुई। अपराधी अज्ञात है तथा हत्या का कारण भी अज्ञात है। शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है। उन्होंने बताया कि परिवार के लोगों से तहरीर लेकर विधिक कार्रवाई की जा रही है। डॉग स्क्वाड एवं फोरेंसिक टीम मौके पर है। अपराधियों को शीघ्र गिरफ्तार कर लिया जायेगा। इस बीच हत्या की वारदात से गुस्साये सैकड़ों ग्रामीणों ने पुलिस को शव ले जाने से रोक दिया। सपा के जिलाध्यक्ष देवी चौधरी और पुलिस अधीक्षक ने उन्हें समझा बुझाकर कर शव को कब्जे में लिया। वे हत्या का खुलासा करने की मांग कर रहे थे।

उत्तर प्रदेश के गाजियाबाद जिले से एक ऐसा मामला सामने आया है, जिसके बारे में जानकर आप हैरान रह जाएंगे। जहां जिले में स्थित एक मिशनरी स्कूल में 7वीं कक्षा के एक छात्र ने डेस्क पर ‘जय श्रीराम’ लिखा तो महिला टीचर अपना आपा खो बैठी। उसने गुस्से में छात्र के मुंह पर व्हाइटनर लगाकर भरी क्लास में उसे अपमानित किया। टीचर की इस हरकत का पता जैसे ही छात्र के घरवालों और हिंदूवादी संगठनों को लगी तो उन्होंने स्कूल के बाहर बवाल काट दिया। घटना का पता लगते ही मौके पर भारी पुलिस बल भी पहुंच गया। इस मामले की शिकायत स्कूल प्रबंधन से की गई, जिसके बाद आरोपी टीचर को बर्खास्त कर दिया गया।

Comments are closed, but trackbacks and pingbacks are open.

ब्रेकिंग
आंगनवाड़ी कार्यकर्ताओं का मानदेय ₹8,000 से बढ़कर ₹12,000 प्रतिमाह: UP सरकार का बड़ा ऐलान राजस्थान निकाय चुनाव 2026: 9 और 11 सितंबर को मतदान, 14 सितंबर को आएंगे नतीजे चोरी के डर से छत पर चढ़ा दी Scorpio! गोपालगंज में क्रेन से दो मंजिल ऊपर पहुंचाई SUV सड़क बनेगी तो धंसेगी, धंसेगी तो बनेगी: केशव मौर्य इंडोनेशिया में माउंट अनाक क्राकाटाऊ में जोरदार विस्फोट, 50,000 फीट तक पहुंचा राख का गुबार भारत के राष्ट्रपति ने शिक्षकों को राष्ट्रीय पुरस्कार प्रदान किए। Happy Teachers Day 2026: शिक्षक दिवस क्यों मनाया जाता है? जानें इतिहास और महत्व शुभ जन्माष्टमी: भगवान श्रीकृष्ण के जन्मोत्सव पर देशभर में भक्ति और उल्लास Lucknow: महापौर सुषमा खर्कवाल ने सैन्य अधिकारियों संग मनाया रक्षाबंधन Shubhash Chandra Case: 6.5 करोड़ में रफा-दफा हो गया सुभाष चंद्रा का 22 हजार करोड़ का कर्ज, बैंक झेले...