Breaking News in Hindi
ब्रेकिंग
PM मोदी का 76वां जन्मदिन आज, बोले आशीर्वाद सेवा का संकल्प मजबूत करता है BRICS Summit 2026: भारत के लिए कितना अहम है यह शिखर सम्मेलन? जानिए समूह से जुड़ी जरूरी बातें आंगनवाड़ी कार्यकर्ताओं का मानदेय ₹8,000 से बढ़कर ₹12,000 प्रतिमाह: UP सरकार का बड़ा ऐलान राजस्थान निकाय चुनाव 2026: 9 और 11 सितंबर को मतदान, 14 सितंबर को आएंगे नतीजे चोरी के डर से छत पर चढ़ा दी Scorpio! गोपालगंज में क्रेन से दो मंजिल ऊपर पहुंचाई SUV सड़क बनेगी तो धंसेगी, धंसेगी तो बनेगी: केशव मौर्य इंडोनेशिया में माउंट अनाक क्राकाटाऊ में जोरदार विस्फोट, 50,000 फीट तक पहुंचा राख का गुबार भारत के राष्ट्रपति ने शिक्षकों को राष्ट्रीय पुरस्कार प्रदान किए। Happy Teachers Day 2026: शिक्षक दिवस क्यों मनाया जाता है? जानें इतिहास और महत्व शुभ जन्माष्टमी: भगवान श्रीकृष्ण के जन्मोत्सव पर देशभर में भक्ति और उल्लास

MP की 9 सीटों पर मतदान जारी, भिंड में मतदाता को मारी गोली

भोपाल: लोकसभा चुनाव के तीसरे चरण में मध्य प्रदेश की 29 लोकसभा सीट में से 9 पर मंगलवार सुबह 7 बजे से मतदान जारी है। प्रदेश की 9 हॉट सीटों जिसमें ग्वालियर, गुना, सागर, विदिशा, भोपाल, राजगढ़ और बैतूल पर वोटिंग हो रही है। इन पर कई दिग्गजों सिंधिया, दिग्विजय सिंह, शिवराज सिंह चौहान की साख दाव पर लगी है। बता दें कि मध्य प्रदेश में मतदान के लिए बनाए गए कुल 20,456 केंद्रों में से 1,043 का प्रबंधन महिला कर्मचारियों द्वारा किया जा रहा है। तीसरे चरण के लिए नौ महिलाओं समेत कुल 127 उम्मीदवार मैदान में हैं। भोपाल में सबसे ज्यादा 22 उम्मीदवार हैं, जबकि भिंड में सबसे कम सात उम्मीदवार हैं। प्रमुख उम्मीदवारों में केंद्रीय मंत्री ज्योतिरादित्य सिंधिया और राज्य के पूर्व मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान और दिग्विजय सिंह शामिल हैं। कुल मिलाकर 1.77 करोड़ मतदाता मुरैना, भिंड (अनुसूचित जाति के लिए सुरक्षित), ग्वालियर, गुना, सागर, विदिशा, भोपाल, राजगढ़ और बैतूल (अनुसूचित जनजाति के लिए सुरक्षित) सीट से चुनाव लड़ रहे 127 उम्मीदवारों के भाग्य का फैसला करेंगे। बैतूल (एसटी के लिए सुरक्षित) निर्वाचन क्षेत्र में मतदान पहले 26 अप्रैल को होना था, लेकिन एक उम्मीदवार के निधन के कारण इसे स्थगित कर दिया गया था।

मुरैना: शांति पूर्ण मतदान कराने के लिए प्रत्याशियों को किया नजर बंद
मुरैना में शांतिपूर्ण मतदान कराने के लिए बीजेपी,कांग्रेस,बीएसपी तीनों प्रत्याशियों को नजर बंद किया गया है। तीनों को पुलिस कंट्रोल रूम में बैठाया गया है। मुरैना श्योपुर लोकसभा से बीजेपी से शिवमंगल सिंह, कांग्रेस से सत्यपाल सिंह और बीएसपी से रमेश गर्ग उम्मीवार है।

भिंड में चली गोली, बिगड़ा माहौल
भिंड के शिवपुरी का पुरा में मतदान करने जा रहे एक युवक राघवेंद्र पुत्र महेंद्र खटीक (25) को बदमाशों ने गोली मार दी। जिससे वह गंभीर रूप से घायल हो गया। उसे इलाज के लिए जिला अस्पताल लाया गया। जहां से उसे ग्वालियर रेफर कर दिया।

सागर में पीठासीन अधिकारी की तबीयत बिगड़ी 
सागर लोकसभा क्षेत्र के खुरई के महूना जाट मतदान केंद्र क्रमांक 70 में पीठासीन अधिकारी रमाकांत पिता रामस्वरूप खरे की अचानक तबीयत बिगड़ गई। उन्हें तत्काल खुरई सिविल अस्पताल में भर्ती कराया गया, जहां उनका इलाज चल रहा है।

पूर्व सीएम शिवराज ने किया मतदान
पूर्व मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने परिवार समेत अपने गृह ग्राम जैत में मतदान किया। शिवराज सिंह विदिशा से लोकसभा प्रत्याशी है। उन्होंने दिन की शुरुआत में सुबह जैत स्थित खेड़ापति माता मंदिर और नर्मदा मैया का दर्शन-पूजन कर सभी नागरिकों के सुख, समृद्धि और कल्याण की कामना की। इस दौरान उन्होंने लोगों से अधिक से अधिक संख्या में मतदान कर लोकतंत्र के महापर्व में सहभागी बनने की अपील की थी।

Comments are closed, but trackbacks and pingbacks are open.