Breaking News in Hindi
ब्रेकिंग
भारत के राष्ट्रपति ने शिक्षकों को राष्ट्रीय पुरस्कार प्रदान किए। Happy Teachers Day 2026: शिक्षक दिवस क्यों मनाया जाता है? जानें इतिहास और महत्व शुभ जन्माष्टमी: भगवान श्रीकृष्ण के जन्मोत्सव पर देशभर में भक्ति और उल्लास Lucknow: महापौर सुषमा खर्कवाल ने सैन्य अधिकारियों संग मनाया रक्षाबंधन Shubhash Chandra Case: 6.5 करोड़ में रफा-दफा हो गया सुभाष चंद्रा का 22 हजार करोड़ का कर्ज, बैंक झेले... भलस्वा डेयरी में बाइक जब्ती के बाद पुलिसकर्मियों पर हमला, मिर्च पाउडर डालकर पीटने का आरोप चीनी के दाम बढ़ने की मुख्य वजह क्या है ? लोअर बर्थ के नीचे सामान पर किसका हक? योगी आदित्यनाथ सरकार ने 52 प्रमुख नेताओं को दी बुलेटप्रूफ जैकेट, कीमत 10 लाख रुपए.... सीएम योगी के साथ जापानी Gen-Z's....

MP के इस मंदिर में हनुमान की प्रतिमा से छलके आंसू, देखने वालों का उमड़ा हुजूम, वीडियो वायरल

बड़वानी: बड़वानी जिले के सेंधवा विकासखंड के वरला तहसील क्षेत्र के ग्राम चिखली स्थित खेड़ापति मंदिर में लोगों ने हनुमान की प्रतिमा से आंसू छलकने का दावा किया है। हनुमान की आंखों से आंसू गिरने के वीडियो भी सोशल मीडिया पर जमकर वायरल हो रहा है। लोग इसे चमत्कार बता रहे हैं और बड़ी संख्या में हनुमान मंदिर यह दृश्य देखने के लिए पहुंच रहे हैं।

मंगलवार शाम को मंदिर में बड़ी संख्या में वरला, बलवाड़ी सहित आसपास के ग्रामीण क्षेत्र के लोग हनुमान जी के दर्शन करने पहुंचे। लोगों ने इसे हनुमान जी का चमत्कार मानकर हनुमान चालीसा का पाठ सहित भजन कीर्तन करना शुरू कर दिया है। बड़ी संख्या में लोग हनुमान जी के इस चमत्कार को देखने और दर्शन के लिए पहुंच रहे है।

गांव के रहने वाले आपसिंग पटेल और सरपंच आपसिंग ब्रह्मणे ने बताया कि मंगलवार शाम 5 बजे से लगातार हनुमान जी की दाई आंख से लगातार आंसू छलक रहे है। ग्रामीणों ने इसे चमत्कार मानकर पूजा पाठ भजन कीर्तन शुरू कर दिया है। बड़ी संख्या लोग दर्शन के लिए चिखली पहुंच रहे हैं। मंगलवार रात को भजन कीर्तन सुंदरकांड व हनुमान चालीसा का पाठ भी लोगों द्वारा किया गया।

Comments are closed, but trackbacks and pingbacks are open.