Breaking News in Hindi

MP के छिंदवाड़ा में 314 करोड़ रुपए की लागत से बनेगा हनुमान लोक सीएम शिवराज करेंगे भूमिपूजन

छिंदवाड़ा। पूर्व मुख्यमंत्री कमल नाथ के गण छिंदवाड़ा में सीएम शिवराज सिंह चौहान हनुमान लोक की आधारशिला रखेंगे। 314 करोड़ की लागत से सौंसर के समीप विश्व प्रसिध्द जामसांवली मंदिर में हनुमान लोक बनाया जायेगा। मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान द्वारा विधानसभा सत्र में 314 करोड़ की लागत से हनुमान लोक बनाने की घोषणा की गई थी।

माना जा रहा है कि सितंबर माह में मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान हनुमान लोक का भूमिपूजन कर सकते है। इसे लेकर रूपरेखा तैयार हो चुकी है, महज तिथि फायनल होना शेष है। ड्राईंग एवं डिजाईन आ गई।

मुख्य मंदिर के समीप पूरे परिसर को हनुमान लोक का स्वरूप दिया जा रहा है, जिसके लिए प्रारंभिक चरण में 35 करोड़ का टेंडर भी लगाया जा चुका है। पूरा परिसर अब 30 एकड़ क्षेत्रफल में रहेगा, जिसके लिए 25 एकड़ भूमि अधिग्रहित करने की तैयारी की जा रही है।

प्राप्त जानकारी के अनुसार पारंपरिक वास्तुकला से प्रेरित कुल परिसर क्षेत्रफल 30 एकड़ का होगा। जिसमें मुख्य प्रवेश द्वार मराठवाड़ा वास्तुकला से प्रेरित रहेगा। इस प्रवेश द्वार में पैदलयात्री, ई वाहन एवं आपातकालीन निकास के प्रावधान की व्यवस्था की जा रही है। साथ ही मुख्य प्रांगण में बाल हनुमान की कहानी का चित्रण किया जाएगा।

साथ ही मंदिर प्रशासन कार्यालय एवं भगवान हनुमान की भित्तिचित्रों और मूर्तियों वाली दीवार महाकाल लोक की तर्ज पर विकसित की जाएगी। संतरांचल सहित पूरे जिले में हनुमान लोक की परिकल्पना साकार होने का इंतजार किया जा रहा है।

Comments are closed, but trackbacks and pingbacks are open.

ब्रेकिंग
भारत के राष्ट्रपति ने शिक्षकों को राष्ट्रीय पुरस्कार प्रदान किए। Happy Teachers Day 2026: शिक्षक दिवस क्यों मनाया जाता है? जानें इतिहास और महत्व शुभ जन्माष्टमी: भगवान श्रीकृष्ण के जन्मोत्सव पर देशभर में भक्ति और उल्लास Lucknow: महापौर सुषमा खर्कवाल ने सैन्य अधिकारियों संग मनाया रक्षाबंधन Shubhash Chandra Case: 6.5 करोड़ में रफा-दफा हो गया सुभाष चंद्रा का 22 हजार करोड़ का कर्ज, बैंक झेले... भलस्वा डेयरी में बाइक जब्ती के बाद पुलिसकर्मियों पर हमला, मिर्च पाउडर डालकर पीटने का आरोप चीनी के दाम बढ़ने की मुख्य वजह क्या है ? लोअर बर्थ के नीचे सामान पर किसका हक? योगी आदित्यनाथ सरकार ने 52 प्रमुख नेताओं को दी बुलेटप्रूफ जैकेट, कीमत 10 लाख रुपए.... सीएम योगी के साथ जापानी Gen-Z's....