Breaking News in Hindi

MP के महू में फार्महाउस की छत गिरने से पांच लोगों की मौत, इलाके में मचा हड़कंप

इंदौर। मध्य प्रदेश के इंदौर के पास डॉक्टर अंबेडकर नगर महू तहसील के सिमरोल थाना क्षेत्र के चोरल में एक भीषण हादसा हुआ जिसमें पांच मजदूरों की मौत हो गई है। फार्म हाउस की छत गिरने से मजदूरों की मौत हुई है, बताया जा रहा है कि रात को मजदूर कार्य करने के पश्चात इसी छत के नीचे भोजन कर 5 मजदूर सो रहे थे, तभी देर रात और अल सुबह यह हादसा हुआ और यह छत गिर गई जिसके चलते पांच मजदूरों की मौत हो गई है।

मौके पर पहुंचे पुलिस के आलाधिकारी और राहत दल ने तीन जेसीबी और एक पोकलेन मशीन से रेस्क्यू कर पांचों शवों को बाहर निकाला और पोस्टमार्टम के लिए अस्पताल भेज दिए हैं।  बताया जा रहा है कि जिस छत के नीचे दबकर मजदूरों को मौत हुई है, वह छत मजदूरों ने दो दिन पहले ही भरी थी, पूरी छत लोहे के एंगल पर भरी थी। जिसका वजन लोहे के एंगल झेल नहीं पाए और छत गिर गई। बताया जा रहा है कि यह फार्महाउस तीन लोगों की पार्टनरशिप में बन रहा था।

फार्महाउस में जो 6 कॉटेज बनाए गए थे ,इस में बहुत ही घटिया समान का इस्तेमाल किया गया था, जिसके कारण ये हादसा हुआ है। आपको बता दें कि निर्माणाधीन इमारत में गुरुवार को ही स्लैब डाली गई थी। इस घटना की सूचना पर जिला प्रशासन के वरिष्ठ अधिकारी मौके पर पहुंच गए हैं।

Comments are closed, but trackbacks and pingbacks are open.

ब्रेकिंग
चोरी के डर से छत पर चढ़ा दी Scorpio! गोपालगंज में क्रेन से दो मंजिल ऊपर पहुंचाई SUV सड़क बनेगी तो धंसेगी, धंसेगी तो बनेगी: केशव मौर्य इंडोनेशिया में माउंट अनाक क्राकाटाऊ में जोरदार विस्फोट, 50,000 फीट तक पहुंचा राख का गुबार भारत के राष्ट्रपति ने शिक्षकों को राष्ट्रीय पुरस्कार प्रदान किए। Happy Teachers Day 2026: शिक्षक दिवस क्यों मनाया जाता है? जानें इतिहास और महत्व शुभ जन्माष्टमी: भगवान श्रीकृष्ण के जन्मोत्सव पर देशभर में भक्ति और उल्लास Lucknow: महापौर सुषमा खर्कवाल ने सैन्य अधिकारियों संग मनाया रक्षाबंधन Shubhash Chandra Case: 6.5 करोड़ में रफा-दफा हो गया सुभाष चंद्रा का 22 हजार करोड़ का कर्ज, बैंक झेले... भलस्वा डेयरी में बाइक जब्ती के बाद पुलिसकर्मियों पर हमला, मिर्च पाउडर डालकर पीटने का आरोप चीनी के दाम बढ़ने की मुख्य वजह क्या है ?