Breaking News in Hindi
ब्रेकिंग
PM मोदी का 76वां जन्मदिन आज, बोले आशीर्वाद सेवा का संकल्प मजबूत करता है BRICS Summit 2026: भारत के लिए कितना अहम है यह शिखर सम्मेलन? जानिए समूह से जुड़ी जरूरी बातें आंगनवाड़ी कार्यकर्ताओं का मानदेय ₹8,000 से बढ़कर ₹12,000 प्रतिमाह: UP सरकार का बड़ा ऐलान राजस्थान निकाय चुनाव 2026: 9 और 11 सितंबर को मतदान, 14 सितंबर को आएंगे नतीजे चोरी के डर से छत पर चढ़ा दी Scorpio! गोपालगंज में क्रेन से दो मंजिल ऊपर पहुंचाई SUV सड़क बनेगी तो धंसेगी, धंसेगी तो बनेगी: केशव मौर्य इंडोनेशिया में माउंट अनाक क्राकाटाऊ में जोरदार विस्फोट, 50,000 फीट तक पहुंचा राख का गुबार भारत के राष्ट्रपति ने शिक्षकों को राष्ट्रीय पुरस्कार प्रदान किए। Happy Teachers Day 2026: शिक्षक दिवस क्यों मनाया जाता है? जानें इतिहास और महत्व शुभ जन्माष्टमी: भगवान श्रीकृष्ण के जन्मोत्सव पर देशभर में भक्ति और उल्लास

MP में अनोखी कावड़ यात्रा नदी में तैरकर भीमकुंड मंदिर में जल लेकर पहुंचे कावड़िये

खंडवा। सावन मास हो और कावड़ यात्रा न देखी हो ऐसा असंभव-सा है। कांधे पर कावड़ रखकर दिन भर शहर के मुख्य मार्गों से कावड़िये गुजरते हैं लेकिन यह कावड़ यात्रा एक तरह से अनोखी है। यह इसलिए कि कावड़िये पैदल चलकर नहीं तैरकर भीमकुंड मंदिर में नर्मदा, गंगा, व्यास सहित हिमालय की नदियों का जल लेकर पहुंचे। करीब एक किमी आबना नदी में तैरकर कावड़ियों ने भगवान का अभिषेक किया है।

शहर के गणगौर घाट पर तैराकी करने आने वाले ग्रुप ने यह अनोखी पहल की है। रोज गणगौर घाट पर तैराकी करने आने वाले लहरों के राजा ग्रुप में शामिल बच्चे, महिलाएं और पुरुष कावड़ लेकर पहुंचे। प्लास्टिक के पात्र में नर्मदा, गंगा, व्यास सहित हिमालय से निकलने वाली नदियों का जल भरा हुआ था। इसके बाद एक-एक कर सभी आबना नदी में उतर गए। इसके साथ ही बोल बम के जयकारे लगाते हुए शुरू हो गई अनोखी कावड़ यात्रा। कावड़ को लेकर तैरते हुए करीब 45 से अधिक कावड़िए महादेवगढ़ मंदिर पहुंचे। इस दौरान मंदिर के बाहर जमा कावड़ियों ने जय महाकाल और बोल बम के जयकारे लगाए। लहरों के राजा ग्रुप के राजकुमार सिसोदिया ने बताया कि वे अपने इस ग्रुप के सदस्यों के साथ काफी समय से गणगौर घाट पर तैराकी कर रहे हैं। सावन माह में भगवान शिव को जल चढाने का विशेष महत्व होता है। इसलिए सभी ने मिलकर यह प्रयास किया और पानी में कावड़ यात्रा निकाली। कावड़िये संजय शर्मा का कहना है कि इस अनोखी कावड़ यात्रा को लेकर सभी में उत्साह रहा। बच्चों से लेकर महिला, युवक और पुरुष सभी तैरकर भीमकुंड पहुंचे। इस यात्रा में लहरों के राजा ग्रुप के सदस्य अरविंदर सचदेव, रणजीत जागिडं, अनिल रघुवंशी, रोहित बाथम, पंकज पांडे, रविश मोर्य, करण सिसोदिया,प्रकश पटेल, पवन नायक, भूपेंद्र बारंगे, नितिन चौरसिया, मन्नान रंगवाला (ताऊ), युसुफ राजा, बबन गंगराड़े, रूपाली गगंराडे, मनीष गुप्ता, राजेश सिकलिगर, राजेश पटेल, पवन नायक, कोहोजिम अली, भरत जगताप, अमित पसारी, हेमंत मुंदड़ा, अभिषेक जायसवाल, गजेंद्र मालवे, क्रिष मालवे, संजीव सोनी, प्राची सोनी, राजेश माणिक, जितेंद्र दुबे , आरव दुबे, रितिक सावनेर, आनंद आव्हाड़, मनीष गुप्ता, वेदांत गुप्ता, सुनील जायसवाल, लता सिसोदिया, कान्ह पांडे, हीर सचदेव, रीत सचदेव, संस्कृति चौहान, लक्की डेंडवाल, विनोद मेहना, दीपक प्रजापति सति अन्य शामिल हुए।

इससे पहले भी हुए अनोखे आयोजन

पानी में तैरकर कावड़ यात्रा निकालने से पहले लहरों के राजा ग्रुप ने योग दिवस के अवसर पर पानी में रहकर योग किया। इससे पहले पानी में तैरकर तिरंगा यात्रा निकाली थी। इसे काफी सराहा गया था। विदित हो कि गणगौर घाट पर तैराकी करने वालों की संख्या बढ़ती जा रही है। यहां आने वाले लोगों में उत्साह है।

Comments are closed, but trackbacks and pingbacks are open.