Breaking News in Hindi
ब्रेकिंग
UP में दोपह‍िया वाहनों के ल‍िए न‍ियमों में बड़ा बदलाव, 3 महीने के लिए लाइसेंस भी हो सकता है सस्‍पेंड... लालू ने कह दी दिल की बात, अब क्या करेंगे तेजस्वी, तेज प्रताप की घर वापसी फाइनल? UP राजधानी लखनऊ के शहीद पथ पर ट्रैफिक रोके बिना ग्रीन कॉरिडोर बनेगा, किसान पथ तक होना है निर्माण। बांदा परिवहन विभाग में फिटनेस का खेल! पहलगाम आतंकी हमले के बाद भारत के फैसले अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस पर डब्ल्यूओएस ने किया शक्ति उत्सव आयोज। विधान परिषद के बजट सत्र 2025-26 के अंतर्गत बजट लाईव। भारतीय नौसेना का जहाज कुठार श्रीलंका के कोलंबो पहुंचा। कृषि भारतीय अर्थव्यवस्था की रीढ़ है और किसान प्राण, केंद्रीय कृषि मंत्री। इलेक्ट्रॉनिक्स इंडस्ट्री से संरक्षणवाद को छोड़कर उपभोक्ता हितों को प्राथमिकता देने का आग्रह किया,पीय...

MP में फिर वही घटना, अब आलीराजपुर में बोरवेल में गिरा 5 साल का बच्‍चा, बचाव कार्य शुरू

मध्‍य प्रदेश में एक बार फिर से लापरवाही का शर्मनाक उदाहरण सामने आया है। एक बार फिर से किसी बोरवेल में बच्‍चा गिर गया है। जानकारी के अनुसार 5 वर्षीय बालक आलीराजपुर जिले में खंडाला गांव के पास एक बोरवेल में गिर गया है। बचाव कार्य जारी है।

शहर से पांच किमी दूर खंडाला में मंगलवार शाम पांच साल का एक मासूम खुले बोरिंग में गिर गया। इससे हड़कंप मच गया। बोरिंग की गहराई करीब 20 फीट बताई जा रही है।

सूचना मिलते ही कलेक्टर अभय अरविंद बेडेकर सहित प्रशासन और पुलिस की टीम मौके पर पहुंच गई है। मौके पर काफी संख्या में ग्रामीण भी जमा हैं। बच्चे को सुरक्षित बाहर निकालने के लिए रेस्क्यू आपरेशन प्रारंभ किया जा रहा है।

Comments are closed, but trackbacks and pingbacks are open.