Breaking News in Hindi
ब्रेकिंग
UP में दोपह‍िया वाहनों के ल‍िए न‍ियमों में बड़ा बदलाव, 3 महीने के लिए लाइसेंस भी हो सकता है सस्‍पेंड... लालू ने कह दी दिल की बात, अब क्या करेंगे तेजस्वी, तेज प्रताप की घर वापसी फाइनल? UP राजधानी लखनऊ के शहीद पथ पर ट्रैफिक रोके बिना ग्रीन कॉरिडोर बनेगा, किसान पथ तक होना है निर्माण। बांदा परिवहन विभाग में फिटनेस का खेल! पहलगाम आतंकी हमले के बाद भारत के फैसले अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस पर डब्ल्यूओएस ने किया शक्ति उत्सव आयोज। विधान परिषद के बजट सत्र 2025-26 के अंतर्गत बजट लाईव। भारतीय नौसेना का जहाज कुठार श्रीलंका के कोलंबो पहुंचा। कृषि भारतीय अर्थव्यवस्था की रीढ़ है और किसान प्राण, केंद्रीय कृषि मंत्री। इलेक्ट्रॉनिक्स इंडस्ट्री से संरक्षणवाद को छोड़कर उपभोक्ता हितों को प्राथमिकता देने का आग्रह किया,पीय...

MP में सीमा हैदर जैसा मामला, बॉर्डर पार से आई लक्ष्मी प्रेमी ने दिया धोखा तो दोस्त से की शादी, 8 महीने बाद सुसाइड

भोपाल। मध्य प्रदेश के भोपाल जिले में सीमा हैदर जैसी प्रेम कहानी का दर्दनाक अंत हुआ है। एक युवक की पत्नी ने सुसाइड कर लिया इसके बाद 5 दिन बाद युवक ने भी जहर पीकर आत्महत्या कर ली, यह घटना अयोध्या नगर थाना क्षेत्र की बताई जा रही है। पत्नी ने 3 अगस्त को फांसी लगाकर ज्ञान दे दी थी। पति ने अपनी पत्नी की मौत के बाद आत्महत्या कर ली प्राप्त जानकारी के अनुसार नेपाल की एक लड़की भोपाल के युवक से प्यार करती थी और बॉर्डर पार कर नेपाल से युवती भाग कर भोपाल आ गई थी लेकिन उसके प्रेमी ने उसे धोखा दे दिया।

जिसके बाद युवती को छोड़कर प्रेमी भाग गया था कुछ दिन बाद युवती भोपाल के एक युवक के साथ विवाह के बंधन में बंध गई। 8 महीने से सब कुछ ठीक चल रहा था लेकिन अगस्त के महीने में पारिवारिक विवाद शुरू हो गया। अयोध्या नगर में रहने वाला 35 साल का रवि मजदूरी का काम करता था और 8 महीने पहले नेपाल से आई युवती लक्ष्मी से उसने शादी कर ली थी ,3 अगस्त को दोनों के बीच हुए झगड़े के बाद लक्ष्मी ने आत्महत्या कर ली।

लक्ष्मी 5 महीने की प्रेग्नेंट थी लक्ष्मी की मौत के बाद रवि सदमे में चला गया और 8 अगस्त को उसने भी जहर पी लिया और उसकी मौत हो गई। लक्ष्मी एक साल पहले नेपाल से भोपाल आई थी और यहां पर अपने प्रेमी के साथ रह रही थी लेकिन प्रेमी कुछ दिन रहने के बाद उसे छोड़कर भाग गया था, जिसके बाद इस क्षेत्र में रहने वाले रवि से लक्ष्मी की दोस्ती हुई थी दोस्ती प्यार में बदल गई और दोनों ने 9 दिसंबर 2023 को शादी की थी।

Comments are closed, but trackbacks and pingbacks are open.