Breaking News in Hindi
ब्रेकिंग
PM मोदी का 76वां जन्मदिन आज, बोले आशीर्वाद सेवा का संकल्प मजबूत करता है BRICS Summit 2026: भारत के लिए कितना अहम है यह शिखर सम्मेलन? जानिए समूह से जुड़ी जरूरी बातें आंगनवाड़ी कार्यकर्ताओं का मानदेय ₹8,000 से बढ़कर ₹12,000 प्रतिमाह: UP सरकार का बड़ा ऐलान राजस्थान निकाय चुनाव 2026: 9 और 11 सितंबर को मतदान, 14 सितंबर को आएंगे नतीजे चोरी के डर से छत पर चढ़ा दी Scorpio! गोपालगंज में क्रेन से दो मंजिल ऊपर पहुंचाई SUV सड़क बनेगी तो धंसेगी, धंसेगी तो बनेगी: केशव मौर्य इंडोनेशिया में माउंट अनाक क्राकाटाऊ में जोरदार विस्फोट, 50,000 फीट तक पहुंचा राख का गुबार भारत के राष्ट्रपति ने शिक्षकों को राष्ट्रीय पुरस्कार प्रदान किए। Happy Teachers Day 2026: शिक्षक दिवस क्यों मनाया जाता है? जानें इतिहास और महत्व शुभ जन्माष्टमी: भगवान श्रीकृष्ण के जन्मोत्सव पर देशभर में भक्ति और उल्लास

MP: 11 बैगों में भरा कैश, गिनने लगानी पड़ी मशीनें… वर्ल्ड कप पर सट्टेबाजी का खुलासा

मध्य प्रदेश के उज्जैन शहर में शुक्रवार सुबह आईजी संतोष कुमार सिंह ने प्रदेश के इतिहास में सट्टे के विरुद्ध हुई अब तक की सबसे बड़ी कार्यवाही का पर्दाफाश किया. जिसमें इस सट्टे को खिलाने वाले अंतर्राष्ट्रीय गिरोह के 9 आरोपियों से 15 करोड़ रुपए नकद बरामद हुए हैं. नकदी के साथ ही विदेशी करेंसी, करोड़ों के लेनदेन का हिसाब, हाईटेक एप्लीकेशन, 41 मोबाइल, 19 लैपटॉप और एक आईपैड जप्त करने की जानकारी दी गई. जबकि इस गिरोह को चलाने वाला मुख्य सरगना अभी पुलिस की पकड़ से बाहर है.

इस मामले में जानकारी देते हुए आईजी सिंह ने बताया कि पिछले काफी समय से उन्हें यह सूचना मिल रही थी कि उज्जैन में भी सट्टे पर ऑनलाइन बेटिंग की जा रही है. जब उन्होंने इस बारे में खोजबीन करवाई तो सूचना सही मिली. जिसके बाद इस कार्यवाही को अंजाम दिया गया. इतनी बड़ी कार्रवाई के पहले पुलिस ने इस गैंग की दो दिनों तक रैकी की. गुरुवार रात को थाना नीलगंगा क्षेत्र स्थित 19 ड्रीम्स कॉलोनी के ड्यूप्लेक्स नं 18 में पियूष चौपड़ा के मकान पर छापा डाल.

छापे के दौरान जसप्रीत उर्फ रूबल, रोहित सिंह उम्र, गुरप्रीत सिंह, मयूर जैन, सतप्रीत सिंह, आकाश मसीही, चेतन नेगी, हरीश, गौरव यहां अंतर्राष्ट्रीय स्तर पर क्रिकेट टी-20 वर्ल्ड कप के बांग्लादेश और नीदरलैण्ड के मैच पर खाई/लगाई कर रहे थे. 19 ड्रीम्स कॉलोनी में कार्रवाई करने के साथ ही पुलिस ने इस गिरोह के मुख्य सरगना पियूष चोपड़ा के मुसद्दीपुरा स्थित घर पर दबिश दी. यहां पर पुलिस को पियूष तो नहीं मिला लेकिन यह जरूर पता चल गया कि यहां से भी वह क्रिकेट का सट्टा चलाता था.

इन धाराओं में हुआ प्रकरण दर्ज

इस मामले में थाना नीलगंगा में IPC 248/24 धारा 419, 420, 467, 468, 109, 120बी IPC, 3/4 पब्लिक गेम्बिलंग एक्ट और 66डी आईटी एक्ट के तहत प्रकरण दर्ज किया है. आईजी सिंह ने बताया कि इन धाराओं के साथ ही इस पूरे मामले में EDऔर IT को भी जांच में शामिल किया जाएगा. पुलिस ने बताया कि पकड़े गए आरोपियों को न्यायालय में पेश कर पुलिस रिमांड ली जाएगी. इन आरोपियों के अपराधिक रिकॉर्ड भी प्राप्त किये जा रहे हैं. साथ ही यह भी पता किया जा रहा है कि गिरोह राष्ट्रीय और अंतर्राष्ट्रीय स्तर पर कहां-कहां सक्रिय है.

लूकआउट सर्कुलर कराएंगे जारी

आरोपी पीयूष बिल्डर प्रॉपर्टी का काम करता है इसके घर से पासपोर्ट, क्रेडिट कार्ड, डेबिट कार्ड और सटटे के हिसाब-किताब से संबंधित भारी मात्रा में दस्तावेज व नकदी जप्त किये गये हैं. आरोपी पीयूष परिवार के साथ लातविया देश भागने की फिराक में था, जिसके लिये लूकआउट सर्कुलर जारी कराया जा रहा है.

देसी विदेशी मुद्रा-लैपटॉप

पुलिस ने एक साथ दो जगहों पर दबिश दी है जहां से अतरराष्ट्रीय करंसी, चांदी की सिल्लियां और ऐपल मेक मिनी सीपीयू, 11 लेपटॉप सहित अलग-अलग रंग के 11 बैगों में भारतीय रुपये बरामद किए गए हैं. कुल 14.58 करोड़ नकद, भारी मात्रा में अंतर्राष्ट्रीय मुद्रा जो कि कनाडा, संयुक्त अरब अमीरात, युरो, पाउण्ड, यूएस डॉलर, हंगरी यूरो, पॉलिश मुद्रा, नेपाली रुपये आदि जप्त की है साथ ही 41 मोबाईल फोन, 11 लैपटाप, 01 मैक-मिनी, 01 आईपैड, राष्ट्रीय अंतर्राष्ट्रीय सिमें. 02 पेन्ड्राईव.03 मेमोरी कार्ड सहित अन्य संचार उपकरण जप्त किए है.

हाईटेक तरीके से होता था सट्टा

पीयूष अपने साथियों के साथ मिलकर कुछ ऑनलाइन वेबसाइट और जूम मीटिंग ऐप के जरिए सभी से लाइव कनेक्टिंग होकर खाई (बिड) कराई जाती ती था. एक बार में वह एक लाइन पर 50,000 से 25 लाख रुपए तक का धंधा किया जाता था. पीयूष अपने साथियों की मदद से अन्य सटोरियों को भी धंधे में उतार रहा था. इस तरह एक मैच में वह करोड़ों रूपये लगाता था इसके लिए पियूष बड़े ही आधुनिक उपकरणों का उपयोग तो करता था. साथ ही हाई स्पीड इंटरनेट डिवाइस व कई एप्लीकेशन का उपयोग भी वह इस पूरे सट्टे के खेल में करता था.

Comments are closed, but trackbacks and pingbacks are open.