Breaking News in Hindi
ब्रेकिंग
PM मोदी का 76वां जन्मदिन आज, बोले आशीर्वाद सेवा का संकल्प मजबूत करता है BRICS Summit 2026: भारत के लिए कितना अहम है यह शिखर सम्मेलन? जानिए समूह से जुड़ी जरूरी बातें आंगनवाड़ी कार्यकर्ताओं का मानदेय ₹8,000 से बढ़कर ₹12,000 प्रतिमाह: UP सरकार का बड़ा ऐलान राजस्थान निकाय चुनाव 2026: 9 और 11 सितंबर को मतदान, 14 सितंबर को आएंगे नतीजे चोरी के डर से छत पर चढ़ा दी Scorpio! गोपालगंज में क्रेन से दो मंजिल ऊपर पहुंचाई SUV सड़क बनेगी तो धंसेगी, धंसेगी तो बनेगी: केशव मौर्य इंडोनेशिया में माउंट अनाक क्राकाटाऊ में जोरदार विस्फोट, 50,000 फीट तक पहुंचा राख का गुबार भारत के राष्ट्रपति ने शिक्षकों को राष्ट्रीय पुरस्कार प्रदान किए। Happy Teachers Day 2026: शिक्षक दिवस क्यों मनाया जाता है? जानें इतिहास और महत्व शुभ जन्माष्टमी: भगवान श्रीकृष्ण के जन्मोत्सव पर देशभर में भक्ति और उल्लास

Mp Election 2023 Results : मंडला के निवास विधानसभा से कुलस्ते की हार लगभग तय, औपचारिक घोषणा बाकी

मंडला। मंडला जिले की तीनों विधानसभाओं मंडला, बिछिया और निवास में से सर्वाधिक चर्चित सीट के प्रत्याशी हार के करीब हैं। भारतीय जनता पार्टी के कद्दावर नेता तथा राजनीति के धुरंधर माने जाने वाले फग्गन सिंह कुलस्ते हार के करीब है। हालांकि अभी इसकी औपचारिक घोषणा होना बाकी है।

सर्वाधिक चर्चित सीट से भाजपा के कद्दावर नेता हैं

निवास विधानसभा के चुनाव के 18वें राउंड के परिणाम सामने आ चुके हैं। इस राउंड के अनुसार, निवास विधानसभा के कांग्रेसी प्रत्याशी चैन सिंह वरकडे भारतीय जनता पार्टी के प्रत्याशी फग्गन सिंह से 9217 वोटो से आगे हैं। चैन सिंह वरकडे को 18 वें राउंड के अनुसार 98,491 वोट प्राप्त हुए हैं, जबकि फग्गन सिंह कुलस्ते को 89,274 वोट प्राप्त हुए हैं।

आधिकारिक घोषणा होना शेष है

गौरतलब है कि फग्गन सिंह कुलस्ते पहले ही राउंड से चैन सिंह वरकडे से पीछे चल रहे थे और लगातार वे चैन सिंह वरकडे से पीछे ही रहे और अंततः हार तक पहुंच चुके हैं जिसकी आधिकारिक घोषणा होना शेष है।

Comments are closed, but trackbacks and pingbacks are open.