Breaking News in Hindi

MP Election 2023: प्रत्याशियों के एजेंट मतगणना कक्ष में नहीं ले जा सकेंगे मोबाइल और अन्य गैजेट

इंदौर। तीन दिसंबर को होने वाली मतगणना में प्रत्याशियों के एजेंट मोबाइल या अन्य किसी तरह के गैजेट मतगणना स्थल तक नहीं ले जा सकेंगे। उन्हें मतगणना स्थल पर तय समय पर पहुंचना है। परिचय पत्र जरूर उनके साथ होना चाहिए। किसी भी स्थिति में परिचय पत्र जैसे आधार कार्ड या मतदाता परिचय पत्र साथ ले जाना न भूलें। एजेंट के लिए जरूरी है कि वे आंख, कान खुले रखकर मतगणना स्थल पर बैठें। किसी भी तरह की गड़बड़ी की आशंका होने पर तुरंत आपत्ति दर्ज कराएं।

यह बात भाजपा के वरिष्ठ नेता और चुनाव संचालक बाबूसिंह रघुवंशी ने कही। शनिवार को केसरबाग स्थित विट्ठल रुक्मणी गार्डन में भाजपा के एजेंट्स का प्रशिक्षण कार्यक्रम हुआ। इसमें रघुवंशी ने कहा कि एजेंट को इस बात का ध्यान रखना है कि हमें किसी भी परिस्थिति में मैदान नहीं छोड़ना है। भले ही हमारी जीत सुनिश्चित हो, लेकिन प्रमाण पत्र मिलने तक मतगणना स्थल पर उपस्थित रहना है। रघुवंशी ने एजेंटों को बैठक व्यवस्था की जानकारी भी दी। उन्होंने बताया कि किस विधानसभा क्षेत्र के एजेंट को कहां बैठना है। वरिष्ठ नेता ने भाजपा एजेंटों से आह्वान किया कि किसी भी तरह के छल-कपट से बचने के लिए तत्पर रहें और आंख-कान खुले रखकर मतगणना स्थल पर बैठे।

तय समय पर पहुंचें और आखिरी तक मतगणना स्थल न छोड़ें

पूर्व विधायक गोपी नेमा ने कहा कि एजेंटों को छोटी-छोटी बातों का भी ध्यान देना चाहिए। सबसे पहले तो हमें समय से पहुंचना है। इस बात का ध्यान रखें कि मशीन सील पैक हो। भले ही मतगणना पूरी हो गई हो और टोटल लग गया हो, लेकिन जब तक अधिकारी के हस्ताक्षर न हो जाएं तब तक मतगणना स्थल न छोड़ें। कार्यक्रम में भाजपा के नगर अध्यक्ष गौरव रणदिवे, कार्यकारी जिला अध्यक्ष घनश्याम नारोलिया, भाजपा प्रत्याशी तुलसी सिलावट, मालिनी गौड़, मधु वर्मा, पूर्व महापौर उमा शशि शर्मा भी उपस्थित थें।

Comments are closed, but trackbacks and pingbacks are open.

ब्रेकिंग
आंगनवाड़ी कार्यकर्ताओं का मानदेय ₹8,000 से बढ़कर ₹12,000 प्रतिमाह: UP सरकार का बड़ा ऐलान राजस्थान निकाय चुनाव 2026: 9 और 11 सितंबर को मतदान, 14 सितंबर को आएंगे नतीजे चोरी के डर से छत पर चढ़ा दी Scorpio! गोपालगंज में क्रेन से दो मंजिल ऊपर पहुंचाई SUV सड़क बनेगी तो धंसेगी, धंसेगी तो बनेगी: केशव मौर्य इंडोनेशिया में माउंट अनाक क्राकाटाऊ में जोरदार विस्फोट, 50,000 फीट तक पहुंचा राख का गुबार भारत के राष्ट्रपति ने शिक्षकों को राष्ट्रीय पुरस्कार प्रदान किए। Happy Teachers Day 2026: शिक्षक दिवस क्यों मनाया जाता है? जानें इतिहास और महत्व शुभ जन्माष्टमी: भगवान श्रीकृष्ण के जन्मोत्सव पर देशभर में भक्ति और उल्लास Lucknow: महापौर सुषमा खर्कवाल ने सैन्य अधिकारियों संग मनाया रक्षाबंधन Shubhash Chandra Case: 6.5 करोड़ में रफा-दफा हो गया सुभाष चंद्रा का 22 हजार करोड़ का कर्ज, बैंक झेले...