Breaking News in Hindi

MP Election 2023: समर्थकों के साथ राजभवन के लिए निकले फूल सिंह बरैया, अपना मुंह काला करने का किया था ऐलान, पुलिस ने की बैरिकेडिंग

भोपाल। भांडेर से कांग्रेस के विधायक फूल सिंह बरैया ने प्रदेश में विधानसभा चुनाव प्रचार के दौरान यह दावा किया था कि भाजपा को इन चुनावों में पचास से भी कम सीटें मिलेंगी। अगर इससे ज्यादा सीटें मिलीं तो वह अपना मुंह काला करवा लेंगे। अब इसी वचन को पूरा करने फूल सिंह बरैया राजधानी में गुरुवार दोपहर 02 बजे बड़ी संख्या में अपने समर्थकों के साथ रैली की शक्ल में राजभवन के लिए निकले। वह नानके पेट्रोल और रोशनपुरा चौक से होते हुए राजभवन जा रहे हैं।

बरैया की इस कवायद को देखते हुए राजधानी में पुलिस-प्रशासन अलर्ट मोड पर है। पुलिस ने रोशनपुरा चौराहे पर बैरिकेडिंग उन्हें रोकने का इंतजाम किया है।

गौरतलब है कि इन चुनावों में भाजपा को प्रचंड बहुमत हासिल होने के बाद बरैया ने दो दिन यह कहा था कि मैं अपनी बात पर कायम हूं और 07 दिसंबर को राजभवन के सामने पहुंचकर अपना मुंह काला करूंगा।

ईवीएम पर उठाए थे सवाल

तब बरैया ने यह भी कहा था कि चुनाव के लिए मतदान अगर बैलेट पेपर से होता तो भाजपा को इतनी सीटें कभी नहीं मिल सकती थीं। बैलेट पेपर में निशान लगाते समय स्पष्ट रहता है लेकिन ईवीएम में कुछ भी संभव है। गौरतलब है कि इस बार बरैया भांडेर सीट से कांग्रेस प्रत्याशी के तौर पर विधायक चुने गए हैं।

Comments are closed, but trackbacks and pingbacks are open.

ब्रेकिंग
आंगनवाड़ी कार्यकर्ताओं का मानदेय ₹8,000 से बढ़कर ₹12,000 प्रतिमाह: UP सरकार का बड़ा ऐलान राजस्थान निकाय चुनाव 2026: 9 और 11 सितंबर को मतदान, 14 सितंबर को आएंगे नतीजे चोरी के डर से छत पर चढ़ा दी Scorpio! गोपालगंज में क्रेन से दो मंजिल ऊपर पहुंचाई SUV सड़क बनेगी तो धंसेगी, धंसेगी तो बनेगी: केशव मौर्य इंडोनेशिया में माउंट अनाक क्राकाटाऊ में जोरदार विस्फोट, 50,000 फीट तक पहुंचा राख का गुबार भारत के राष्ट्रपति ने शिक्षकों को राष्ट्रीय पुरस्कार प्रदान किए। Happy Teachers Day 2026: शिक्षक दिवस क्यों मनाया जाता है? जानें इतिहास और महत्व शुभ जन्माष्टमी: भगवान श्रीकृष्ण के जन्मोत्सव पर देशभर में भक्ति और उल्लास Lucknow: महापौर सुषमा खर्कवाल ने सैन्य अधिकारियों संग मनाया रक्षाबंधन Shubhash Chandra Case: 6.5 करोड़ में रफा-दफा हो गया सुभाष चंद्रा का 22 हजार करोड़ का कर्ज, बैंक झेले...