Breaking News in Hindi
ब्रेकिंग
UP में दोपह‍िया वाहनों के ल‍िए न‍ियमों में बड़ा बदलाव, 3 महीने के लिए लाइसेंस भी हो सकता है सस्‍पेंड... लालू ने कह दी दिल की बात, अब क्या करेंगे तेजस्वी, तेज प्रताप की घर वापसी फाइनल? UP राजधानी लखनऊ के शहीद पथ पर ट्रैफिक रोके बिना ग्रीन कॉरिडोर बनेगा, किसान पथ तक होना है निर्माण। बांदा परिवहन विभाग में फिटनेस का खेल! पहलगाम आतंकी हमले के बाद भारत के फैसले अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस पर डब्ल्यूओएस ने किया शक्ति उत्सव आयोज। विधान परिषद के बजट सत्र 2025-26 के अंतर्गत बजट लाईव। भारतीय नौसेना का जहाज कुठार श्रीलंका के कोलंबो पहुंचा। कृषि भारतीय अर्थव्यवस्था की रीढ़ है और किसान प्राण, केंद्रीय कृषि मंत्री। इलेक्ट्रॉनिक्स इंडस्ट्री से संरक्षणवाद को छोड़कर उपभोक्ता हितों को प्राथमिकता देने का आग्रह किया,पीय...

MP में बड़ा प्रशासनिक फेरबदल, बदले गए 6 जिलों के कलेक्टर, 12 IAS के ट्रांसफर…

भोपाल। लोकसभा चुनाव से पहले भाजपा सरकार ने बड़ा प्रशासनिक फेरबदल किया है। मध्यप्रदेश में 12 आईएएस अधिकारियों के तबादले किए गए हैं। सामान्य प्रशासन विभाग ने शनिवार की देर रात को अधिकारियों के तबादले का आदेश जारी कर दिया है। मध्य प्रदेश में 6 जिलों के कलेक्टरों को बदल दिया गया है। रतलाम जिले के कलेक्टर भास्कर लक्षकार को प्रबंध संचालक राज्य बीज एवं फार्म विकास निगम भोपाल भेजा गया है।

वहीं, उज्जैन संभाग के अपर आयुक्त राजेश बाथम को रतलाम जिले का कलेक्टर बनाया गया है।  उमारिया कलेक्टर बुद्धेश कुमार वैद्य को विदिशा जिले की जिम्मेदारी सौंपी गई है। विदिशा कलेक्टर उमाशंकर भार्गव को राजपाल का अपर सचिव बना दिया गया है। दमोह जिले के कलेक्टर मंयक अग्रवाल को खाद्य विभाग में जिम्मेदारी सौंपी गई है।

सीधी कलेक्टर साकेत मालवीय को संचालक, कर्मचारी चयन मंडल, मध्य प्रदेश भोपाल भेजा गया है। नीमच की अपर कलेक्टर नेहा मीना को झाबुआ का कलेक्टर बनाया गया है। झाबुआ कलेक्टर तन्वी हुड्डा को प्रबंध संचालक वित्त निगम, इंदौर भेजा गया है। मध्य प्रदेश में लोकसभा चुनाव से पहले यह बड़ा प्रशासनिक फेरबदल किया गया है। सुधीर कुमार कोचर को दमोह जिले का कलेक्टर बनाया गया है। राज्यपाल के उप सचिव पद पर तैनात स्वरोचिष सोमवंशी को सीधी जिले का कलेक्टर बनाया गया है। 2012 बैच के IAS अधिकारी धरणेन्द्र कुमार जैन को उमरिया जिले का कलेक्टर बनाया गया है।

Comments are closed, but trackbacks and pingbacks are open.