Breaking News in Hindi

NDA पर वार, INDIA को मैसेज…रिहाई के बाद पहले भाषण में क्या-क्या बोले सिसोदिया?

जेल से रिहाई के बाद अपने पहले भाषण में दिल्ली के पूर्व डिप्टी सीएम मनीष सिसोदिया ने बीजेपी पर जबरदस्त हमला बोला. उन्होंने कहा कि तानाशाही देश के लिए खतरा है. एनडीए और इंडिया गठबंधन के नेताओं को कहना चाहता हूं कि पार्टी नहीं देश के लिए लड़िए. अगर देश विपक्ष के नेता मिलकर हुंकार भर देंगे तो अरविंद केजरीवाल 24 घंटे में जेल से बाहर आ जाएंगे. सबको इकट्ठा होकर इस तानाशाही के खिलाफ लड़ना पड़ेगा.

दिल्ली के पूर्व डिप्टी सीएम ने कहा कि ये सीबीआई और ईडी का ताना-बाना इसलिए नहीं बुना गया है कि भ्रष्टाचार है. बल्कि कश्मीर से कन्याकुमारी तक कहीं भी जाएं और अरविंद केजरीवाल के बारे में पूछों तो वो कहते हैं कि अरविंद केजरीवाल दिल्ली में बहुत अच्छा काम कर रहा है. ये उसका मुकाबला कर नहीं सकते. तुम्हारा काल अभी जेल में हैं. आप अपने काल को ज्यादा दिनों तक जेल में नहीं रख सकते.

7-8 महीने कहकर गया था लेकिन 17 महीने लग गए…

सिसोदिया ने आगे कहा कि अरविंद केजरीवाल ईमानदारी के प्रतीक हैं. उनके काम को बदनाम करने की साजिशें रची जा रही हैं. मुझे उम्मीद थी कि 7-8 महीने में मुझे न्याय मिल जाएगा लेकिन 17 महीने लग गए. मैं 17 महीने जेल में रहा, आपके आंसुओं ने मुझे ताकत दी और तमाम साजिशों के बाद अंत में सच्चाई और ईमानदारी की जीत हुई.

सिसोदिया ने कहा कि हम तो सिर्फ रथ के घोड़े हैं, हमारे असली सारथी जेल में हैं वो हमें जहां हांकेंगे हम तो वहीं चलेंगे. अरविंद केजरीवाल पर बजरंगबली की कृपा है. जेल के ताले टूटेंगे, केजरीवाल छूटेंगे. जल्द ही केजरीवाल को जेल से लेकर आएंगे. बीजेपी ने मुझे झूठे केस में फंसाया. ED-CBI और BJP की साजिश बेनकाब हो गई. सुप्रीम कोर्ट ने तानाशाही को कुचला. संविधान की ताकत की वजह से मैं यहां खड़ा हूं.

‘मैं बाबा साहेब और सुप्रीम कोर्ट का शुक्रगुजार हूं’

मनीष सिसोदिया ने कहा कि मैं आज बाबा साहेब भीमराव अम्बेडकर और सुप्रीम कोर्ट का शुक्रगुजार हूं. उन वकीलों का भी शुक्रिया अदा करता हूं जिन्होंने 17 महीने इन लोगों को जबाव दिया. मेरे लिए अभिषेक मनु सिंघवी भगवान के बराबर है. मैं अभिषेक मनु सिंघवी, दयान कृष्णन, समेत सभी वकीलों को धन्यवाद करता हूं. मैं आम आदमी पार्टी के सभी कार्यकर्ताओं और नेताओं का धन्यवाद करता हूं.

उन्होंने कहा कि मैं 17 महीने से छोटी सी कोठरी में था लेकिन इन कार्यकर्ताओं ने लाठी डंडे खाए. मैं अंदर से दुआ करता था कि भगवान सबको सलामत रखे. बीजेपी की धमकी के बावजूद भी आप लोग डटे रहे. बीजेपी वाले कहते हैं कि ये लोग किस मिट्टी से बने हैं तो बता दूं कि ये लोग उस मिट्टी के बने हैं, जिसमें भगवंत सिंह और बाबा साहेब का पसीना है. आपकी सीबीआई और ईडी तोड़ नहीं सकता.

मैंने जेल में गीता पढ़ी, मिल गया हर सवाल का जबाब

मनीष सिसोदिया ने कहा कि मैंने जेल में गीता पढ़ी तो मेरे हर सवाल का जबाब मिल गया. अमेरिका, फ्रांस और जापान जैसे 100 देशों का एजुकेशन सिस्टम पर किताब पढ़ी. इससे मेरा इरादा और मजबूत हो गया. 2047 तक भारत को विकसित राष्ट्र बनाना है तो देश के एक एक बच्चे को अच्छा स्कूल और शिक्षा लेनी होगी. अगर कोई कहता है कि बिना शिक्षा और स्वास्थ्य की बात किए विकसित राष्ट्र बना दूंगा तो वो कोई महा जुमलेबाज ही होगा.

Comments are closed, but trackbacks and pingbacks are open.

ब्रेकिंग
BRICS Summit 2026: भारत के लिए कितना अहम है यह शिखर सम्मेलन? जानिए समूह से जुड़ी जरूरी बातें आंगनवाड़ी कार्यकर्ताओं का मानदेय ₹8,000 से बढ़कर ₹12,000 प्रतिमाह: UP सरकार का बड़ा ऐलान राजस्थान निकाय चुनाव 2026: 9 और 11 सितंबर को मतदान, 14 सितंबर को आएंगे नतीजे चोरी के डर से छत पर चढ़ा दी Scorpio! गोपालगंज में क्रेन से दो मंजिल ऊपर पहुंचाई SUV सड़क बनेगी तो धंसेगी, धंसेगी तो बनेगी: केशव मौर्य इंडोनेशिया में माउंट अनाक क्राकाटाऊ में जोरदार विस्फोट, 50,000 फीट तक पहुंचा राख का गुबार भारत के राष्ट्रपति ने शिक्षकों को राष्ट्रीय पुरस्कार प्रदान किए। Happy Teachers Day 2026: शिक्षक दिवस क्यों मनाया जाता है? जानें इतिहास और महत्व शुभ जन्माष्टमी: भगवान श्रीकृष्ण के जन्मोत्सव पर देशभर में भक्ति और उल्लास Lucknow: महापौर सुषमा खर्कवाल ने सैन्य अधिकारियों संग मनाया रक्षाबंधन