Breaking News in Hindi

NEET पेपर लीक: बिहार के बाद महाराष्ट्र से जुड़े तार, लातूर के 2 शिक्षकों से पूछताछ

नीट यूजी का मामला इन दिनों सुर्खियों में छाया हुआ है. हर दिन नए नए खुलासे हो रहे हैं. इस मामले पर जमकर राजनीति भी हो रही रही. विपक्षी दल केंद्र सरकार पर लगातार हमला कर रहे हैं. सड़कों पर छात्र और उनके अभिभावक प्रदर्शन कर रहे हैं. इस बीच पुलिस ने बिहार समेत कई राज्यों से लोगों को गिरफ्तार किया है. वहीं अब इस मामले में बिहार कनेक्शन के बाद महाराष्ट्र कनेक्शन भी सामने आया है.

नीट पेपर लीक मामले में नांदेड़ एटीएस ने दो शिक्षकों को महाराष्ट्र के लातूर से हिरासत में लिया है. हिरासत में लिए गए दोनों शिक्षकों में से एक लातूर और दूसरा सोलापुर में काम करने वाला बताया जा रहा है. दोनों ही जिला परिषद स्कूलों में शिक्षक हैं. नांदेड़ एटीएस द्वारा दोनों शिक्षकों से काफी देर तक पूछताछ की गई उसके बाद दोनों को छोड़ दिया गया. एटीएस सूत्रों के मुताबिक अगर जरूरत पड़ेगी तो दुबारा से दोनों शिक्षकों पूछताछ की जा सकती है.

निजी कोचिंग चलाने वाले दो शिक्षक गिरफ्तार

जानकारी के मुताबिक एटीएस ने लातूर में निजी कोचिंग चलाने वाले दो शिक्षकों को हिरासत में लिया है. इन दोनों शिक्षकों के नाम संजय जाधव और जलील पठान हैं. संजय जाधव चाकूर तालुका के बोथी का रहने वाला है और सोलापुर जिले के टाकली में एक जिला परिषद स्कूल में शिक्षक है. वहीं जलील पठान लातूर के पास कातपुर में एक जिला परिषद स्कूल में शिक्षक हैं. ये दोनों लातूर में प्राइवेट कोचिंग क्लास चलाते हैं.

शिक्षकों से पूछताछ में जुटी ATS

लातूर में NEET परीक्षा की तैयारी के लिए राज्य भर से हजारों छात्र आते हैं. बताया जा रहा है कि इसी का फायदा उठाकर नीट परीक्षा का पेपर लीक करने का रैकेट लातूर में चलाने का शक जांच एजेंसियों को है. मामले की जांच के दौरान एटीएस की टीम ने लातूर में दो जगहों पर छापेमारी कर शनिवार रात दोनों शिक्षकों को हिरासत लिया है. फिलहाल दोनों से गहन पूछताछ की जा रही है. एटीएस को शक है कि नीट पेपर लीक मामले में दोनों शिक्षक शामिल हैं. नीट पेपर लीक मामले की जांच सीबीआई भी कर रही है.

इन राज्यों से भी जुड़े तार

इससे पहले बिहार, झारखंड, उत्तर प्रदेश, हरियाणा और राजस्थान से नीट पेपर लीक के तार जुड़ चुके हैं. इन जगहों से कई लोगों की गिरफ्तारियां हो चुकी हैं. वहीं अब अन्य राज्यों से भी लीक के तार जुड़ते नजर आ रहे हैं. ऐसे में आशंका जताई जा रही है कि पेपर लीक का यह गिरोह पूरे देश में फैला हुआ था.

Comments are closed, but trackbacks and pingbacks are open.

ब्रेकिंग
आंगनवाड़ी कार्यकर्ताओं का मानदेय ₹8,000 से बढ़कर ₹12,000 प्रतिमाह: UP सरकार का बड़ा ऐलान राजस्थान निकाय चुनाव 2026: 9 और 11 सितंबर को मतदान, 14 सितंबर को आएंगे नतीजे चोरी के डर से छत पर चढ़ा दी Scorpio! गोपालगंज में क्रेन से दो मंजिल ऊपर पहुंचाई SUV सड़क बनेगी तो धंसेगी, धंसेगी तो बनेगी: केशव मौर्य इंडोनेशिया में माउंट अनाक क्राकाटाऊ में जोरदार विस्फोट, 50,000 फीट तक पहुंचा राख का गुबार भारत के राष्ट्रपति ने शिक्षकों को राष्ट्रीय पुरस्कार प्रदान किए। Happy Teachers Day 2026: शिक्षक दिवस क्यों मनाया जाता है? जानें इतिहास और महत्व शुभ जन्माष्टमी: भगवान श्रीकृष्ण के जन्मोत्सव पर देशभर में भक्ति और उल्लास Lucknow: महापौर सुषमा खर्कवाल ने सैन्य अधिकारियों संग मनाया रक्षाबंधन Shubhash Chandra Case: 6.5 करोड़ में रफा-दफा हो गया सुभाष चंद्रा का 22 हजार करोड़ का कर्ज, बैंक झेले...