Breaking News in Hindi

NEET: ‘पेपर लीक में तेजस्वी यादव के करीबी का हाथ’, बिहार के डिप्टी सीएम का बड़ा दावा

नीट पेपर लीक मामले पर बिहार के उप मुख्यमंत्री विजय सिन्हा ने बड़ा दावा किया. विजय सिन्हा ने कहा कि नीट पेपर लीक के आरोपी सिकंदर कुमार के लिए तेजस्वी के करीबी, उनके सचिव PS (Personal secretary) ने गेस्ट हाउस बुक करवाया था. विजय सिन्हा ने कहा कि तेजस्वी यादव के PS प्रीतम यादव के कहने पर सिकंदर के लिए गेस्ट हाउस बुक किया गया था.

उप मुख्यमंत्री विजय सिन्हा ने दावा किया कि बिहार के पूर्व डिप्टी सीएम तेजस्वी के पीए प्रीतम कुमार के कहने पर नीट पेपर लीक के आरोपी सिकंदर कुमार के के नाम पर एनएचआई के गेस्ट हाउस में बुकिंग हुई थी. विजय सिन्हा ने प्रेस कॉन्फ्रेंस में जानकारी दी कि प्रीतम कुमार ने गेस्ट हाउस की बुकिंग के लिए पहले एक मई को 9 बजकर 7 मिनट पर और फिर 4 मई को दो बार फोन किए.

दबाव बनाकर कराई बुकिंग

विजय सिन्हा ने आगे बताया कि अधिकारियों ने कहा कि उन्होंने दबाव बनाकर गेस्ट हाउस की बुकिंग कराई. पहले दिन उनके फोन को सीरियस नहीं लिया गया था. साथ ही डिप्टी सीएम ने यह भी कहा कि गेस्ट हाउस में रुकने के लिए आवंटन पत्र नहीं था, लेकिन लोग वहां पर रुके थे. हालांकि, विजय सिन्हा पथ निर्माण मंत्री भी हैं और उनके अंडर ही यह गेस्ट हाउस भी आता है. इसके साथ ही पथ निर्माण विभाग पहले तेजस्वी यादव के पास था.

Comments are closed, but trackbacks and pingbacks are open.

ब्रेकिंग
UP में दोपह‍िया वाहनों के ल‍िए न‍ियमों में बड़ा बदलाव, 3 महीने के लिए लाइसेंस भी हो सकता है सस्‍पेंड... लालू ने कह दी दिल की बात, अब क्या करेंगे तेजस्वी, तेज प्रताप की घर वापसी फाइनल? UP राजधानी लखनऊ के शहीद पथ पर ट्रैफिक रोके बिना ग्रीन कॉरिडोर बनेगा, किसान पथ तक होना है निर्माण। बांदा परिवहन विभाग में फिटनेस का खेल! पहलगाम आतंकी हमले के बाद भारत के फैसले अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस पर डब्ल्यूओएस ने किया शक्ति उत्सव आयोज। विधान परिषद के बजट सत्र 2025-26 के अंतर्गत बजट लाईव। भारतीय नौसेना का जहाज कुठार श्रीलंका के कोलंबो पहुंचा। कृषि भारतीय अर्थव्यवस्था की रीढ़ है और किसान प्राण, केंद्रीय कृषि मंत्री। इलेक्ट्रॉनिक्स इंडस्ट्री से संरक्षणवाद को छोड़कर उपभोक्ता हितों को प्राथमिकता देने का आग्रह किया,पीय...