Breaking News in Hindi

New Year 2024: सोमवार से होगी नए साल की शुरुआत, शिव जी को इन उपाय से कर सकते हैं प्रसन्न

इंदौर। साल 2024 की शुरुआत खास होने वाली है। नए साल का पहला दिन सोमवार का है। ऐसे में भगवान शिव के दिन आप ज्योतिषीय उपाय कर उनको प्रसन्न कर सकते हैं। नए साल की शुरुआत में भगवान शिव का आशीर्वाद आपके पूरे साल के लिए शुभ होगा। ज्योतिषाचार्य राधाकांत वत्स से आइये जानते हैं इन उपायों के बारे में।

साल 2024 के ज्योतिष उपाय

  • 2024 की शुरुआत सोमवार से हो रही है। ऐसे में यह साल विशेष हो जाता है। आप भगवान शिव पर जल चढ़ाकर नए साल की शुरुआत कर सकते हैं। भगवान शिव को भोलेनाथ कहते हैं। वह बहुत जल्द ही प्रसन्न हो जाते हैं।
  • 1 जनवरी 2024 के दिन जलाभिषेक का शुभ समय सुबह 6 बजकर 33 मिनट से लेकर 7 बजकर 56 मिनट तक का है। ऐसे में सही समय पर भगवान शिव को जल चढ़ा देना चाहिए। इस दौरान भगवान शिव पर बेलपत्र चढ़ाना न भूलें।
  • भगवान शिव को बेलपत्र पसंद है। ऐसे में बेलपत्र को भगवान शिव पर चढ़ाने से उनका आशीर्वाद मिलता है। आपके जीवन में आनने वाली सभी मुश्किलसें हल होंगी। शिव जी सफेद रंग की कोई वस्तु भी चढ़ा सकते हैं।
  • नए साल की शुरुआत दान से करनी चाहिए। ऐसे में आप दही, सफेद वस्त्र, शक्कर और दूध भी बांट सकते हैं। सर्दी के समय में गरीब लोगों को ठंड से बचाने के लिए सफेद रंग के गर्म वस्त्र भी दान कर सकते हैं। भगवान शिव के मंत्रों इस दिन जाप करना चाहिए। शिव चालीसा का 108 बार लगातार पाठ करने से भगवान शिव की विशेष कृपा मिलेगी।

Comments are closed, but trackbacks and pingbacks are open.

ब्रेकिंग
आंगनवाड़ी कार्यकर्ताओं का मानदेय ₹8,000 से बढ़कर ₹12,000 प्रतिमाह: UP सरकार का बड़ा ऐलान राजस्थान निकाय चुनाव 2026: 9 और 11 सितंबर को मतदान, 14 सितंबर को आएंगे नतीजे चोरी के डर से छत पर चढ़ा दी Scorpio! गोपालगंज में क्रेन से दो मंजिल ऊपर पहुंचाई SUV सड़क बनेगी तो धंसेगी, धंसेगी तो बनेगी: केशव मौर्य इंडोनेशिया में माउंट अनाक क्राकाटाऊ में जोरदार विस्फोट, 50,000 फीट तक पहुंचा राख का गुबार भारत के राष्ट्रपति ने शिक्षकों को राष्ट्रीय पुरस्कार प्रदान किए। Happy Teachers Day 2026: शिक्षक दिवस क्यों मनाया जाता है? जानें इतिहास और महत्व शुभ जन्माष्टमी: भगवान श्रीकृष्ण के जन्मोत्सव पर देशभर में भक्ति और उल्लास Lucknow: महापौर सुषमा खर्कवाल ने सैन्य अधिकारियों संग मनाया रक्षाबंधन Shubhash Chandra Case: 6.5 करोड़ में रफा-दफा हो गया सुभाष चंद्रा का 22 हजार करोड़ का कर्ज, बैंक झेले...