Breaking News in Hindi
ब्रेकिंग
UP में दोपह‍िया वाहनों के ल‍िए न‍ियमों में बड़ा बदलाव, 3 महीने के लिए लाइसेंस भी हो सकता है सस्‍पेंड... लालू ने कह दी दिल की बात, अब क्या करेंगे तेजस्वी, तेज प्रताप की घर वापसी फाइनल? UP राजधानी लखनऊ के शहीद पथ पर ट्रैफिक रोके बिना ग्रीन कॉरिडोर बनेगा, किसान पथ तक होना है निर्माण। बांदा परिवहन विभाग में फिटनेस का खेल! पहलगाम आतंकी हमले के बाद भारत के फैसले अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस पर डब्ल्यूओएस ने किया शक्ति उत्सव आयोज। विधान परिषद के बजट सत्र 2025-26 के अंतर्गत बजट लाईव। भारतीय नौसेना का जहाज कुठार श्रीलंका के कोलंबो पहुंचा। कृषि भारतीय अर्थव्यवस्था की रीढ़ है और किसान प्राण, केंद्रीय कृषि मंत्री। इलेक्ट्रॉनिक्स इंडस्ट्री से संरक्षणवाद को छोड़कर उपभोक्ता हितों को प्राथमिकता देने का आग्रह किया,पीय...

NRI के घर से विदेशी मुद्रा सहित लाखों का सामान ले गए चोर, पीड़ित ने दर्ज कराई रिपोर्ट

छतरपुर । पर्यटन नगरी खजुराहो में चोरों के हौसले बुलंद हैं। यहां अज्ञात चोरों ने राधिका कालोनी निवासी एनआरआइ राकेश शर्मा के निवास पर धावा बोल दिया। चोर ताले चटका कर लाखों रुपये के सोने चांदी के जेवरात सहित विदेशी मुद्रा पाउंड सहित इंडियन करेंसी को चोरी कर ले गए।

घटना की जानकारी लगने के बाद एनआरआइ राकेश शर्मा ने खजुराहो थाने में दर्ज करवाई थी। घटना के दो दिवस बीत जानें के बाद भी पुलिस के हाथ खाली है। फिलहाल पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरु कर दी है।

खजुराहो निवासी एनआरआइ राकेश शर्मा ने खजुराहो थाने में शिकायत कर बताया कि मैं 24 सितंबर को दोपहर 3 बजे फार्म हाऊस पर गया था। 25 सितंबर को शाम 7.30 बजे घर आया तो मैंने देखा कि घर का ताला टूटा हुआ था और अंदर जाकर देखा तो अलमारी टूटी हुई थीं।

जल्द से जल्द चोरी का करेंगे खुलासा

अलमारी में रखे पूरे आभूषण चोरी हो गये थे और कुछ रखी विदेशी करेंसी पाउंड भी चोरी हो गए थे। सब मिलकर एक लाख रुपये से ज्यादा का सामान चोरी हुआ है, जिसकी शिकायत राकेश शर्मा ने खजुराहो थाने में एफआइआर दर्ज करवाई। इस संबंध में खजुराहो थाना प्रभारी संदीप खरे ने आश्वासन दिया कि वे जल्द से जल्द चोरी का खुलासा करेंगे, लेकिन चाेरों को अभी तक कोई पता नहीं सका है।

Comments are closed, but trackbacks and pingbacks are open.