Breaking News in Hindi

PAYTM फील्ड मैनेजर के सुसाइड के बाद सदमे में पत्नी ने खाया जहर, पुलिस परिजनों से कर रही है पूछताछ..

ग्वालियर। मध्य प्रदेश के इंदौर में 25 फरवरी को पेटीएम के फील्ड मैनेजर गौरव गुप्ता ने आत्महत्या कर ली थी। इसके बाद अब गौरव गुप्ता की पत्नी मोहिनी ने भी आत्महत्या करने की कोशिश की है। मोहिनी ने बुधवार को ग्वालियर में चूहा मार दवा खाली मोहिनी को ग्वालियर के जयारोग्य  चिकित्सालय में इलाज के लिए भर्ती कराया गया है। बताया जा रहा है कि उसकी हालत अभी खतरे से बाहर है। इस मामले में गौरव के मामेरे भाई ने बताया है कि पारिवारिक क्लेश के चलते गौरव ने आत्महत्या की है फिलहाल अभी पुलिस इस पूरे मामले की जांच में जुट गई है।

इंदौर में आत्महत्या करने वाले गौरव ग्वालियर के रहने वाले थे। यहां पर उनकी पत्नी मोहिनी ने बुधवार को जहर खा लिया, इसके बाद वह गिर पड़ी जब परिवार वालों ने उससे पूछा तो उसने बताया कि उसने जहर खा लिया है। जिसके बाद परिवार वाले तुरंत उसको अस्पताल लेकर पहुंचे और डॉक्टरों ने मोहिनी का इलाज शुरू किया।

सूचना मिलते ही जनकगंज थाना पुलिस भी मौके पर पहुंच गई थी। पुलिस इस पूरे मामले की जांच में जुट गई है। मोहिनी की शादी 8 साल पहले गौरव से हुई थी। गौरव के ग्वालियर में बुजुर्ग माता-पिता और बड़े भाई रहते हैं। गौरव इंदौर के लसूडिया थाना क्षेत्र में आने वाले फ्लैट में रहते थे यह फ्लैट उनके ससुर का है।

Comments are closed, but trackbacks and pingbacks are open.

ब्रेकिंग
आंगनवाड़ी कार्यकर्ताओं का मानदेय ₹8,000 से बढ़कर ₹12,000 प्रतिमाह: UP सरकार का बड़ा ऐलान राजस्थान निकाय चुनाव 2026: 9 और 11 सितंबर को मतदान, 14 सितंबर को आएंगे नतीजे चोरी के डर से छत पर चढ़ा दी Scorpio! गोपालगंज में क्रेन से दो मंजिल ऊपर पहुंचाई SUV सड़क बनेगी तो धंसेगी, धंसेगी तो बनेगी: केशव मौर्य इंडोनेशिया में माउंट अनाक क्राकाटाऊ में जोरदार विस्फोट, 50,000 फीट तक पहुंचा राख का गुबार भारत के राष्ट्रपति ने शिक्षकों को राष्ट्रीय पुरस्कार प्रदान किए। Happy Teachers Day 2026: शिक्षक दिवस क्यों मनाया जाता है? जानें इतिहास और महत्व शुभ जन्माष्टमी: भगवान श्रीकृष्ण के जन्मोत्सव पर देशभर में भक्ति और उल्लास Lucknow: महापौर सुषमा खर्कवाल ने सैन्य अधिकारियों संग मनाया रक्षाबंधन Shubhash Chandra Case: 6.5 करोड़ में रफा-दफा हो गया सुभाष चंद्रा का 22 हजार करोड़ का कर्ज, बैंक झेले...