Breaking News in Hindi
ब्रेकिंग
PM मोदी का 76वां जन्मदिन आज, बोले आशीर्वाद सेवा का संकल्प मजबूत करता है BRICS Summit 2026: भारत के लिए कितना अहम है यह शिखर सम्मेलन? जानिए समूह से जुड़ी जरूरी बातें आंगनवाड़ी कार्यकर्ताओं का मानदेय ₹8,000 से बढ़कर ₹12,000 प्रतिमाह: UP सरकार का बड़ा ऐलान राजस्थान निकाय चुनाव 2026: 9 और 11 सितंबर को मतदान, 14 सितंबर को आएंगे नतीजे चोरी के डर से छत पर चढ़ा दी Scorpio! गोपालगंज में क्रेन से दो मंजिल ऊपर पहुंचाई SUV सड़क बनेगी तो धंसेगी, धंसेगी तो बनेगी: केशव मौर्य इंडोनेशिया में माउंट अनाक क्राकाटाऊ में जोरदार विस्फोट, 50,000 फीट तक पहुंचा राख का गुबार भारत के राष्ट्रपति ने शिक्षकों को राष्ट्रीय पुरस्कार प्रदान किए। Happy Teachers Day 2026: शिक्षक दिवस क्यों मनाया जाता है? जानें इतिहास और महत्व शुभ जन्माष्टमी: भगवान श्रीकृष्ण के जन्मोत्सव पर देशभर में भक्ति और उल्लास

PM मोदी ने क्रिसमस पर ईसाई समुदाय से की मुलाकात, बोले- मेरा आपसे बहुत पुराना रिश्ता

नई दिल्ली। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने क्रिसमस के मौके पर प्रधानमंत्री निवास पर एक कार्यक्रम रखा। उन्होंने यहां ईसाई समुदाय से मुलाकात की। उन्होंने ईसाई समुदाय को संबोधित करते हुए कहा कि ईसाई समुदाय से मेरे संबंध बहुत आत्मीय रहे हैं। मैं गुजरात का मुख्यमंत्री था तब अक्सर ईसाई समुदाय के आध्यात्मिक नेताओं से मेरी मुलाकात होती रहती थी। मुझे कुछ ही साल पहले द होली पॉप से मिलने का सौभाग्य मिला था। मेरी लिए वह एक यादगार पल था।

उन्होंने कहा कि क्रिसमस के अवसर पर विश्व के लोगों और ईसाई समुदाय को मेरी शुभकामनाएं हैं। मेरे लिए यह सुखद है कि इतने विशेष और पवित्र दिन पर आप सभी मेरे निवास पर आए हैं। यह मेरे लिए स्पेशल अवसर पर आप मेरे अफसर पर आए। इंडियन माइनोरिटी फाउंडेशन ने यह प्रस्ताव रखा कि हम इस बार क्रिसमस मनाएं। मैंने उनसे कहा कि क्यों न मेरे यहां मनाया जाए।

पवित्र पोप मिलने का मिला था अवसर

उन्होंने कहा कि कुछ वर्ष पहले मुझे पवित्र पोप से मिलने का अवसर मिला था। यह सचमुच मेरे लिए बहुत यादगार पल था। दुनिया को एक बेहतर जगह बनाने के लिए, हमने सामाजिक सद्भाव, वैश्विक भाईचारा, जलवायु परिवर्तन और समावेशी विकास जैसे मुद्दों पर चर्चा की।

Comments are closed, but trackbacks and pingbacks are open.